- Hindi News
- वीडियो
- न्यूज़
- यूपी चुनाव 2022 : बलिया में कैसा है चुनावी समीकरण? | Public Opinion | EP. 69
यूपी चुनाव 2022 : बलिया में कैसा है चुनावी समीकरण? | Public Opinion | EP. 69
बांसडीह विधानसभा सीट (Bansdih Assembly Seat) उत्तर प्रदेश के Ballia जिले के अंतर्गत आती है. यहां अधिकांश आबादी कृषि पर निर्भर है. बांसडीह विधानसभा सीट Congress का गढ़ रही है. कांग्रेस नेता बच्चा पाठक 7 बार इस सीट से विधायक रहे हैं. बांसडीह विधानसभा सीट पर हर जाति वर्ग के लोग रहते हैं. लेकिन पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है. इस सीट पर राजभर मतदाता भी काफी अच्छी तादाद में है. 2017 कि विधानसभा चुनाव में SP के रामगोविंद चौधरी में बांसडीह विधानसभा सीट पर जीत हासिल की थी. उन्होंने इस सीट पर BJP और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी गठबंधन से Om Prakash Rajbhar के पुत्र अरविंद राजभर को हराया था. इसी सीट पर भाजपा की बागी केतकी सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था. लेकिन इस बार चुनावी समीकरण बिल्कुल बदल चुका है. ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए SP के साथ गठबंधन किया है. इस सीट पर किस पार्टी का उम्मीदवार जीतेगा यह तो समय ही बताएगा. फिलहाल सभी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों का एलान कर दिया गया है. बांसडीह विधानसभा सीट पर वोटिंग 3 मार्च को होगी. इसी चुनावी समर के बीच 'इंडिया टीवी (India TV)' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai)' की टीम की बलिया जिले की बांसडीह विधानसभा सीट की जनता के बीच पहुंचा. जहां लोगों ने आगामी चुनाव को लेकर अपने विचार हमारे साथ साझा किए.
Related Videos
-
Abhi Abhi Full: खाते में बोनस क्रेडिट, बूथ पर कितना बेनिफिट?
-
Dumdar 10 Full: '40 लाख लड़के तैयार', भारत को ढाका बनाएंगे इरफान?
-
9 Baje 9 Khabar Full Episode: इरफान अंसारी के बिगड़े बोल, बीजेपी ने किया हल्लाबोल
-
-
UP Ka Muqabla : लोकतंत्र बचाने की पदयात्रा, बाबा को बनाएगी विजेता ?
-
Kahani Kursi Ki Full Episode: मैदान में शाह-योगी, राहुल का वोट चोरी करेंगे धुआं-धुआं!
