- Hindi News
- वीडियो
- न्यूज़
- UP Election 2022 : Malhani में क्या BJP के इशारे पर बाहुबली Dhananjay Singh को JDU ने दिया है टिकट ? | Public Opinion | EP. 351
UP Election 2022 : Malhani में क्या BJP के इशारे पर बाहुबली Dhananjay Singh को JDU ने दिया है टिकट ? | Public Opinion | EP. 351
Jaunpur की Malhani Assembly Seat से चुनाव लड़ने के लिए जब से JDU ने बाहुबली Dhananjay Singh को टिकट दिया है, यह सीट काफी चर्चा में आ गई है. इस सीट के पिछले दो दशक के इतिहास पर नज़र डालें तो पता चलता है कि यहां BJP, SP और BSP जैसी बड़ी पार्टियों के प्रत्याशियों को जमानत बचाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है. इस सीट पर बाहुबली धनंजय सिंह की अच्छी खासी पकड़ है. कहा जाता है कि मल्हनी के बड़े वोट बैंक पर धनंजय सिंह का इतना प्रभाव है कि वह जिस पार्टी या उम्मीदवार को वोट देने का इशारा कर देते हैं, उसी की जीत तय हो जाती है. 2002 में पहली बार धनंजय सिंह रारी सीट (अब मल्हानी) से निर्दलीय चुनाव जीते थे. 2007 में बीजेपी-JDU के साझा उम्मीदवार के तौर पर जीते. 2009 में हाथी के टिकट पर लोकसभा पहुंचे. सांसद बनने के बाद धनंजय सिंह के पिता BSP के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने. 2012 में BSP ने सीटिंग विधायक धनंजय सिंह के पिता का टिकट काटकर Panini Singh को मैदान में उतारा. लेकिन 2012 में यहां सपा के Parasnath Yadav चुनाव जीते. 2017 के चुनाव में फिर से पारसनाथ विजयी रहे, लेकिन 2019 में उनेक निधन के बाद उनके बेटे Lucky Yadav उपचुनाव जीतकर विधायक बने. एक बार फिर धनंजय सिंह चुनावी मैदान में उतर आये हैं. मल्हनी की जनता किसको जीताना चाहती है? जानने के लिए इंडिया टीवी (India TV)' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai)' की टीम मल्हनी विधानसभा पहुंचकर लोगों से चर्चा की. जनता को कौन पसंद है? आप भी सुनिए.
Related Videos
-
Muqabla : लेबनान पर इजरायल के हमले, कांग्रेस का मुस्लिम-मुस्लिम शुरू!
-
Super 100 : CBSE विवाद पर मोदी सरकार की बड़ी कार्रवाई
-
Muqabla: घुसपैठ मुक्त भारत, शाह बनाएंगे, सुधांशु त्रिवेदी ने बताया पूरा प्लान!
-
-
Super 100 : पश्चिम बंगाल में फर्जी साइन मामले में सियासत तेज
-
Super 100 : कर्नाटक में नई सरकार को लेकर दिल्ली में मंथन
