- Hindi News
- वीडियो
- न्यूज़
- UP Election 2022 : शाहाबाद के किसान क्यों बोले फिर आएगी Yogi सरकार? | Public Opinion | EP. 171
UP Election 2022 : शाहाबाद के किसान क्यों बोले फिर आएगी Yogi सरकार? | Public Opinion | EP. 171
Shahabad Assembly Seat Uttar Pradesh के Hardoi District के अंतर्गत आती है. शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में हर जाति-वर्ग के लोग रहते हैं. आकड़ों के मुताबिक क्षेत्र में सबसे अधिक 21 फीसदी मुस्लिम मतदाता रहते हैं. जो किसी भी दल के उम्मीदवार की हार जीत का फैसला करने में अहम भूमिका निभाते हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव में BJP की Rajni Tiwari ने इस सीट से जीत हासिल की थी. 2012 के विधानसभा चुनाव में रजनी तिवारी ने BSP की टिकट पर Sawaijpur Assembly Seat से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी. लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले रजनी तिवारी भाजपा में शामिल हो गई. 2022 के चुनाव में रजनी तिवारी अपनी जीत के इस सिलसिले को जारी रखने की पूरी कोशिश करेंगे. वहीं विपक्ष इस सीट से भाजपा को हटाकर यहां कब्जा करना चाहेगा. इस बार शाहाबाद सीट पर 23 फरवरी को वोटिंग होगी. 10 मार्च को ही पता चलेगा कि ऊंट किस करवट बैठता है. इसी चुनावी समर के बीच 'इंडिया टीवी' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है' की टीम की शाहाबाद क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचा. जहां लोगों ने आगामी चुनाव को लेकर अपने विचार हमारे साथ साझा किए.
Related Videos
-
UP Ka Muqabla : लोकतंत्र बचाने की पदयात्रा, बाबा को बनाएगी विजेता ?
-
Kahani Kursi Ki Full Episode: मैदान में शाह-योगी, राहुल का वोट चोरी करेंगे धुआं-धुआं!
-
Special Report : POK में सुबह-सुबह हमला, लोग दहशत में !
-
-
Aaj Ki Badi Khabar : अमित शाह की चुनौती, संसद में बहस करेंगे राहुल गांधी ?
-
Rajdharm : हार के साइड इफेक्ट, ट्रंप का 'पावर CUT' !
