- Hindi News
- वीडियो
- न्यूज़
- महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के मामलों में आयी तेजी, सीएम ठाकरे ने लिए यह बड़े फैसले
महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के मामलों में आयी तेजी, सीएम ठाकरे ने लिए यह बड़े फैसले
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को राज्य में लॉकडाउन लागू करने और कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर लोगों को संबोधित किया। उद्धव ठाकरे ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 महाराष्ट्र में दोबारा अपना सिर उठा रहा है, आठ से 15 दिन में पता चलेगा कि क्या यह दूसरी लहर है। महाराष्ट्र में आज करीब 7 हजार कोरोना संक्रमण के नए केस सामने आए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर सोमवार से महाराष्ट्र में राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक जमावड़े पर रोक रहेगी। अब बीएमसी मार्शल्स के साथ मुम्बई पुलिस भी मास्क न पहनने पर कार्रवाई करेगी। मुम्बई पुलिस कमिश्नर ने ट्वीट के जरिये इसकी जानकारी दी है।
Related Videos
-
Special Report : ट्रंप से NO कमीशन, ईरान से NO परमिशन !
-
Dharmyudh : श्रद्धा दुबे अब एक-एक राज बताएगी, किस-किस VIP का आएगा नंबर ?
-
Rajdharm : कंटेट के नाम पर नफरती एजेंडा, पूर्वोत्तर का अपमान क्यों ?
-
-
Kahani Kursi Ki : रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से हटी फोटो, भड़कीं प्रियंका, बवाल का मकसद क्या?
-
Aaj Ki Badi Khabar : रेहान की प्रदर्शनी पर तनातनी, होने वाली है राजनीति में एंट्री ?
