- Hindi News
- वीडियो
- न्यूज़
- UP Election 2022 : बबेरू के किसान ने जो कहा वो BJP के होश उड़ाने के लिए काफी! | Public Opinion
UP Election 2022 : बबेरू के किसान ने जो कहा वो BJP के होश उड़ाने के लिए काफी! | Public Opinion
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) की तारीखों का एलान हो चुका है. इस बार प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होंगे. सियासी दल सभी सीटों पर जिताऊ उम्मीदवारों के नामों का एलान कर रहे हैं. राजनीतिक दल सभी सियासी समीकरण का आकलन कर टिकट बांट रहे हैं. चुनाव में टिकट ना मिलने से कई नेता नाराज होकर अपना पाला भी बदल रहे हैं. ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के Banda district की Baberu Assembly Seat पर भी देखने को मिला. जहां BJP ने अपने वर्तमान विधायक Chandrapal Kushwaha का टिकट काटकर उनकी जगह Ajay Patel को चुनाव में उतारा है. बबेरू सीट पर चंद्रपाल कुशवाहा के अलावा उनके बेटे ने भी टिकट के लिए आवेदन किया था. बाप-बेटे की खींचतान में पार्टी ने दोनों का ही टिकट काट दिया. भाजपा की यह सियासी चाल कितनी कामयाब होती है, यह तो 10 मार्च को पता चलेगा. सभी दलों ने इस सीट पर जीत के लिए कमर कस ली है. इसी चुनावी समर के बीच 'इंडिया टीवी' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है' की टीम बबेरू विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचा. जहां क्षेत्र की जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव और इलाके की समस्याओं को लेकर अपने विचार हमारे साथ साझा किए.
Related Videos
-
UP Ka Muqabla : लोकतंत्र बचाने की पदयात्रा, बाबा को बनाएगी विजेता ?
-
Kahani Kursi Ki Full Episode: मैदान में शाह-योगी, राहुल का वोट चोरी करेंगे धुआं-धुआं!
-
Special Report : POK में सुबह-सुबह हमला, लोग दहशत में !
-
-
Aaj Ki Badi Khabar : अमित शाह की चुनौती, संसद में बहस करेंगे राहुल गांधी ?
-
Rajdharm : हार के साइड इफेक्ट, ट्रंप का 'पावर CUT' !
