- Hindi News
- वीडियो
- न्यूज़
- UP Election 2022 : भोजीपुरा के लोग किस बात पर पीटने लगे तालियां? | Public Opinion | EP. 194
UP Election 2022 : भोजीपुरा के लोग किस बात पर पीटने लगे तालियां? | Public Opinion | EP. 194
Uttar Pradesh के Bareilly district की Bhojipura Assembly Seat पर फिलहाल BJP का कब्जा है. 2017 के Assembly Elections में भाजपा के पूर्व मंत्री Bahoran Lal Maurya ने SP के shahjil islam को 27 हजार से भी अधिक वोटों के अंतर से हराया था. भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं की तादाद सबसे अधिक है. इसके अलावा क्षेत्र में कुर्मी, यादव, मौर्य, कश्यप मतदाता भी चुनाव में अहम भूमिका निभाते हैं. भोजीपुरा विधानसभा सीट पर इस बार दूसरे चरण में 14 फरवरी को वोटिंग होगी. भाजपा ने इस बार भी अपने निवर्तमान विधायक बहोरन लाल मौर्य को टिकट देकर चुनावी रण में उतारा है. वहीं बसपा ने इस सीट से भाजपा के बागी Yogesh Patel को चुनाव में उतार दिया है. चुनाव में किस दल का उम्मीदवार जीतेगा. इसका फैसला 10 मार्च को होगा. सियासी दलों ने यहां जीत के लिए अपनी कमर कस ली है. क्षेत्र में बेरोजगारी और सड़के बड़ी समस्या है. चुनाव में जनता किन मुद्दों को लेकर वोटिंग करेगी? ऐसे कई सवालों के जवाब जानने के लिए 'इंडिया टीवी' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है' की टीम भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचा. जहां क्षेत्र की जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव और इलाके की समस्याओं को लेकर अपने विचार हमारे साथ साझा किए.
Related Videos
-
UP Ka Muqabla : लोकतंत्र बचाने की पदयात्रा, बाबा को बनाएगी विजेता ?
-
Kahani Kursi Ki Full Episode: मैदान में शाह-योगी, राहुल का वोट चोरी करेंगे धुआं-धुआं!
-
Special Report : POK में सुबह-सुबह हमला, लोग दहशत में !
-
-
Aaj Ki Badi Khabar : अमित शाह की चुनौती, संसद में बहस करेंगे राहुल गांधी ?
-
Rajdharm : हार के साइड इफेक्ट, ट्रंप का 'पावर CUT' !
