- Hindi News
- वीडियो
- न्यूज़
- UP Election 2022 : रायबरेली में अदिति सिंह लहराएंगी भगवा?
UP Election 2022 : रायबरेली में अदिति सिंह लहराएंगी भगवा?
Uttar Pradesh का Raebareli वैसे को गांधी परिवार की वजह से सियासी गलियारों में मशहूर रहा है. लेकिन यहां गांधी परिवार के अलावा बीते तीन दशकों से Akhilesh Singh की सियासी बादशाहत किसी से छिपी हुई नहीं है. 2017 में उन्होंने अपनी बेटी Aditi Singh को RaeBareli Assembly Seat से विधायक बनाकर अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी बना दिया था. इससे पहले अखिलेश सिंह रायबरेली सदर सीट से पांच बार विधायक रह चुके हैं. लेकिन उनके निधन के बाद उनकी बेटी अदिति सिंह ने Congress छोड़ दी. पिछले साल नवंबर में अदिति सिंह BJP में शामिल हो गई. भाजपा ने भी इस बार अदिति सिंह को रायबरेली से पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है. रायबरेली में पिता की विरासत को अदिति कितना आगे ले जाने में कामयाब होती ये समय ही बताएगा. अदिति सिंह ने इस सीट जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. रायबरेली में अदिति सिंह के काम से कितनी संतुष्ट है क्षेत्र की जनता. इसका जायजा लेने के लिए इंडिया टीवी (India TV)' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai)' की टीम ने रायबरेली विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच पहुंचा. जहां पहुंचकर वोटरों का मिजाज जानने की कोशिश की.
Related Videos
-
UP Ka Muqabla : लोकतंत्र बचाने की पदयात्रा, बाबा को बनाएगी विजेता ?
-
Kahani Kursi Ki Full Episode: मैदान में शाह-योगी, राहुल का वोट चोरी करेंगे धुआं-धुआं!
-
Special Report : POK में सुबह-सुबह हमला, लोग दहशत में !
-
-
Aaj Ki Badi Khabar : अमित शाह की चुनौती, संसद में बहस करेंगे राहुल गांधी ?
-
Rajdharm : हार के साइड इफेक्ट, ट्रंप का 'पावर CUT' !
