- Hindi News
- वीडियो
- राजनीति
- लेटर बम: मुंबई से दिल्ली तक हलचल तेज, शरद पवार ने अजित पवार और जयंत पाटिल को दिल्ली बुलाया, संजय राउत भी होंगे मौजूद
लेटर बम: मुंबई से दिल्ली तक हलचल तेज, शरद पवार ने अजित पवार और जयंत पाटिल को दिल्ली बुलाया, संजय राउत भी होंगे मौजूद
परमबीर सिंह की चिट्ठी के बाद महाराष्ट्र की सियासत में बवाल मचा हुआ है। NCP में हलचल तेज हो गई है। एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार आगरा से दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने एनसीपी के कोर कमिटी के 2 सदस्यों को दिल्ली बुलाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल और डिप्टी सीएम अजित पवार दिल्ली जा सकते है। दिल्ली में होने वाली मीटिंग में सुप्रिया सुले भी शामिल हो सकती है। इसके अलावा प्रफुल्ल पटेल भी मीटिंग में रहेंगे, ऐसे जानकारी मिली है।
