- Hindi News
- वीडियो
- राजनीति
- घायल ममता बनर्जी ने वीडियो संदेश किया जारी, TMC कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने को कहा
घायल ममता बनर्जी ने वीडियो संदेश किया जारी, TMC कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने को कहा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार शाम को नंदीग्राम में चोट लगने से घायल हुई हैं और उन्होंने आरोप लगाया है कि 4-5 लोगों ने उन्हें धक्का दिया है। ममता बनर्जी के घायल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को लेकर सवाल उठाए हैं। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल इकाई की तरफ से चुनाव आयोग में इस मामले को लेकर शिकायत की गई है और कहा गया है कि मुख्यमंत्री के सुरक्षा निदेशक और अतीरिक्त निदेश की मौके पर उपस्थिति के बावजूद मुख्यमंत्री घायल कैसे हुईं।
