- Hindi News
- वीडियो
- राजनीति
- राजनीती में बदलाव और अटकलें चलती रहती हैं- सुबोध उनियाल
राजनीती में बदलाव और अटकलें चलती रहती हैं- सुबोध उनियाल
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह की कुर्सी पर संकट बना हुआ है, त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मिलने का समय मांगा है और माना जा रहा है कि शाम 4 बजे वे राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि इस मुलाकात का मकसद क्या है, इसको लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है। उत्तराखंड राजभवन और मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से हालांकि दोनों की मुलाकात को लेकर किसी तरह आधिकारिक जानकारी अभी नहीं दी गई है।
