A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral : सलमान खान के गाने 'साजन जी घर आए' पर डांस करके दूल्हे ने मारी शानदार एंट्री

Viral : सलमान खान के गाने 'साजन जी घर आए' पर डांस करके दूल्हे ने मारी शानदार एंट्री

ऐसा लग रहा था मानों दूल्हा हीरो है और अपनी हीरोइन को ले जाने के लिए आया है। साथ आए बारातियों ने भी माहौल बना दिया।

groom dance- India TV Hindi
Image Source : INSTA/THEWEDDINGMANIAA groom dance

शादी का दिन दूल्हा और दुल्हन के लिए बहुत ही खास दिन होता है। इस दिन दोनों को एक दूसरे का साथ मिलता है और एक परी कथा की तरह उनकी शादीशुदा जिंदगी शुरू होती है। एक दूल्हे ने इस मौके को खास बनाने के लिए जिस तरह दुल्हन के घर में एंट्री मारी, लोग काफी  पसंद कर रहे हैं।

इस शानदार वीडियो को दवेडिंगमेनिया नामक इंस्टा चैनल पर शेयर किया गया है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बारात दुल्हन के लिए पहुंची है। दूल्हा और उसके साथ ढेर सारे बाराती फिल्म कुछ कुछ होता है में  सलमान खान पर फिल्माए गए गाने पर डांस कर रहे हैं। दूल्हा सलमान खाने के गाने साजन जी घर आए..साजन जी घर आए..पर जबरदस्त डांस कर रहा है। 

दूल्हे के आस पास खड़े बाराती भी जोश में है और वो भी दूल्हे के साथ डांस कर रहे हैं। बारातियों ने रंग बिरंगी पगड़ियां पहनी है औऱ सब जबरदस्त उत्साह में दिख रहे हैं। 

इस वीडियो को लोग पसंद कर रहे हैं। इसे अब तक दस हजार बार देखा जा चुका है।