सुषमा स्वराज ने जब 'उजबेक' की महिला के साथ गाया था राजकपूर का फेमस गाना 'Ichak Dana'
सुषमा स्वराज ने जब 'उजबेक' की महिला के साथ गाया था राजकपूर का फेमस गाना 'Ichak Dana'
India TV News Desk
Published : Aug 07, 2019 07:02 am IST, Updated : Aug 07, 2019 07:09 am IST
भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को याद करते हुए आज हम आपको एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं।
sushma swaraj death
नई दिल्ली: भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का दिल्ली के एम्स अस्पताल में मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सुषमा जी तो हमारे बीच नहीं रही लेकिन अब सिर्फ उनकी यादें ही हमारे बीच रह गई है। सुषमा स्वराज सिर्फ एक कुशल राजनीतिज्ञ ही नहीं बल्कि वह एक कुशल वक्ता भी थी। सुषमा स्वराज को याद करते हुए आज हम आपको एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं। यह वीडियो काफी पुरानी है लेकिन इसे देखने के बाद आज भी एक पल के लिए आपके चेहरे पर मुस्कान छा जाएगी।
इस वीडियो में जैसा कि आप देख सकते हैं कि सुषमा जी एक उजबेक की महिला के साथ खड़ी हैं। और वह महिला राजकपूर और नरगिस की फिल्म श्री 420 का फेमस गाना 'इचक दाना' गा रही है। बता दें कि रूस में शुरू से ही बॉलीवुड फिल्मों का काफी क्रेज रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुषमा स्वराज कितने प्यार से उजबेक की महिला का हाथ पकड़े हुए हैं वह प्यार से हंसते-हंसते राजकपूर का ये गाना गा रही हैं।