पुलिस वालों पर चढ़ा TikTok का रंग, एक और पुलिसवाला बन बैठा अक्षय कुमार, video वायरल
पुलिस वालों पर चढ़ा TikTok का रंग, एक और पुलिसवाला बन बैठा अक्षय कुमार, video वायरल
Nirnay Kapoor
Published : Jul 25, 2019 04:21 pm IST, Updated : Jul 25, 2019 04:21 pm IST
Tik Tok पुलिसवालों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। सस्पेंड होने का डर छोड़कर पुलिसवाले धड़ाधड़ वीडियो बनाए जा रहे हैं। इस बार वीडियो बनाया है ASI ने
Image Source : GOOGLEpolice
TikTok का भूत गुजरात के पुलिसवालों (Police)के सिर पर चढ़ गया है। अभी हाल ही में महेसाणा जिले की एक महिला कांस्टेबल का टिक टोक वीडियो (Video)सामने आया था जिसे देर रात निलंबित कर दिया गया था। उसके बाद अहमदाबाद की महिला कांस्टेबल Tiktok वीडियो के चलते फंस गई। इनके बावजूद एक और पुलिसवाले का वीडियो वायरल (Viral)हो रहा है जो वीडियो बनाने के चक्कर में अक्षय कुमार बन बैठा है।
ये वीडियो भी गुजरात से आया है। ये वीडियो एक ए एस आई का है और एएसआई अक्षय कुमार की एक फिल्म का डायलॉग बोलते हुए एक्टिंग कर रहा है। वीडियो से लग रहा है कि ये थाने के बाहर या आस पास का वीडियो है।