1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अफगानिस्तान घूमने गया था ब्रिटिश पर्यटक और वहां तालिबानी से कर बैठा प्यार, शख्स ने बताई ट्रिप की पूरी कहानी

अफगानिस्तान घूमने गया था ब्रिटिश पर्यटक और वहां तालिबानी से कर बैठा प्यार, शख्स ने बताई ट्रिप की पूरी कहानी

आप में से कई लोग ऐसे होंगे जिन्हें दूसरे देश में घूमने का काफी शौक होगा लेकिन अफगानिस्तान में अगर घूमने का ऑफर किया जाए तो शायद आप मना कर देंगे मगर इसी अफगनिस्तान से एक अनोखी कहानी सामने आई है।

टोयोसी ओसिडिएन्डे- India TV Hindi
Image Source : INSTA/TOYOSI OSIDEINDE टोयोसी ओसिडिएन्डे (Toyosi Osideinde)

साल 2021 का अगस्त वो समय था जब तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया। उस समय सोशल मीडिया पर न जानें कितने ही वीडियो और तस्वीरें पर सामने आई थी। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी वो सभी तमाम वीडियो देखे ही होंगे। कई सारे लोग ऐसे होंगे जो अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा जानकर वहां जाने से मना कर देंगे लेकिन इसी दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें घूमने का और थ्रिल करना बहुत ही अच्छा लगता है। उन्हीं में से एक ब्रिटिश पर्यटक टोयोसी ओसिडिएन्डे (Toyosi Osideinde) हैं। उन्हें करीब 2 साल पहले ट्रिप से ऐसा प्यार हुआ है कि वो अब तक 69 देशों का सफर तय कर लिया है और अब यूक्रेन उनका अगला देश होगा।

अफगानिस्तान में तालिबानी से प्यार

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक टोयोसी ओसिडिएन्डे (Toyosi Osideinde) ने पिछले साल नवंबर में अफगानिस्तान में 11 दिनों की ट्रिप की। वो पहले तो ब्रिटेन से इस्लामाबाद पहुंचे और फिर वहां से कार के जरिए पेशावर तक गए। उसके बाद उन्होंने पेशावर से अफगनिस्तान में एंट्री की। इसके बाद वहां की एंबेसी में तालिबानियों ने उनसे पूछताछ की। इन सभी के बाद वो जिस होटल में रुके थे वहां पर एक तालिबानी को उनकी सिक्योरिटी में लगाया गया था। वो अलग-अलग बहाने से कई बार टोयोसी ओसिडिएन्डे के रूम में जाता रहा। यह नोटिस करने के बाद टोयोसी ओसिडिएन्डे ने उसे अपने कमरे में आकर साथ में टीवी देखने के लिए बुलाया। दोनों इस दौरान रोमांटिक हो गए और दोनों के बीच प्यार भी हुआ। न्यूयॉर्क को दिए इंटरव्यू में टोयोसी ओसिडिएन्डे ने यह भी बताया कि जब से मैं वापस आया हूँ, तब से हम बात करते रहे हैं, लेकिन कुछ समय बाद मुझे इसे छोड़ना पड़ा। जिस पल मैंने बात करना बंद किया मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं है, यह सिर्फ एक अफेयर था।

ट्रिप के बारे में और क्या बताया?

उन्होंने अपने ट्रिप के बारे में बताते हुए बताया कि वह आंखों को खोल देने वाला ट्रिप था। उन्होंने आगे कहा, 'एक बात जिसने मुझे सबसे ज़्यादा हैरान किया, वह यह थी कि जब मैं बैंक में था, तो मैंने एक महिला को काम करते और मेकअप करते हुए देखा। इसके अलावा मैंने सड़कों और बाज़ारों में कई सारी महिलाओं को देखा जिन्होंने अपना चेहरा नहीं ढका था। इससे यह पता चला कि अफगान महिलाओं के बारे में कुछ बातें सच हैं, जैसे कि एक निश्चित उम्र में शिक्षा से बाहर होना, महिलाओं को अभी भी वे काम करने की अनुमति है जो वे तालिबान के आने से पहले कर रही थी।'

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अरे भईया ये कमाल हुआ तो हुआ कैसे? वायरल Video आपके भी उड़ा देगा होश