A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये देखो कार चालक की गुंडागर्दी, ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बोनट पर 500 मीटर तक घसीटा, Video वायरल

ये देखो कार चालक की गुंडागर्दी, ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बोनट पर 500 मीटर तक घसीटा, Video वायरल

एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही वायरल हो रहा है जिसमें एक कार चालक की गुंडागर्दी देखने को मिली। उसने एक ट्रैफिक पुलिस वाले को बोनट पर 500 मीटर तक घसीटा।

Viral news, viral video, viral photo- India TV Hindi
Image Source : X/@SHUBHRATYAGI3 कार वाले ने पुलिसकर्मी को बोनट पर 500 मीटर तक घसीटा

सड़क पर गाड़ी चलाते समय हमें कुछ नियमों का पालन करना होता है और लोग नियमों का पालन सही से कर रहे हैं या नहीं, वो देखने के लिए ट्रैफिक पुलिस सड़क पर खड़ी रहती है। वो कई बार कार, बाइक और ट्रक वालों को रोककर उनके दस्तावेज भी चेक करते हैं ताकि सब ठीक है या नहीं, ये पता चल सके। अब ऐसे ही रेगुलर चेकिंग के लिए एक ट्रैफिक पुलिस वाले ने कार चालक को रुकने के लिए बोला और उसके बाद उसने जो किया, उसका वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको पहले वीडियो के बारे में बताते हैं और फिर आपको पूरा मामला बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो बहुत ही छोटा है। मात्र 2 सेकंड का ही वीडियो है जो वायरल हो रहा है। उस वीडियो में नजर आता है कि एक लाल रंग की कार जा रही है और उसके बोनट पर एक शख्स लटका हुआ है। दरअसल जो शख्स कार के बोनट पर लटका हुआ है, वो एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी है और उसने कार वाले को गाड़ी रोकने के लिए बोला जिसके बाद कार चालक ने उस ट्रैफिक पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश की।

यहां देखें वायरल वीडियो

आइए अब मामला बताते हैं

इस मामले में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यातायात पुलिस में तैनात कांस्टेबल गुरमीत चौधरी P-3 गोल चक्कर पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान एक लाल रंग की कार वहां पहुंची और जब कांस्टेबल ने कार चालक को रुकने का इशारा किया तो उसने तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश की। अब ऐसे में अपनी जान बचाने के लिए कांस्टेबल ने छलांग लगाई और वो कार की बोनट पर जा गिरे। इसके बाद भी कार चालक ने गाड़ी को नहीं रोका और करीब 500 मीटर तक गाड़ी को चलाते हुए ले गया। जब यह देख लोगों ने काफी शोर मचाया तो उसने गाड़ी रोकी और तब कांस्टेबल की जान बच सकी।

इस मामले में पुलिस प्रवक्ता ने आगे बताया कि कार के नंबर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश भी की जा रही है। इसके लिए टीमें भी गठित कर दी गई हैं।

(इनपुट: PTI)

ये भी पढ़ें-

सड़क के बीचो-बीच नमाज पढ़ती दिखी महिला, पुलिस के पकड़ने पर अलग ही एंगल आया सामने

छेड़खानी से भड़की युवती, रोड से पाइप उठाया और युवक की कर दी पिटाई, देखें वायरल Video