A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यहां अलग ही लेवल की मस्ती चल रही है, Video देख कोई नहीं रोक पाएगा अपनी हंसी

यहां अलग ही लेवल की मस्ती चल रही है, Video देख कोई नहीं रोक पाएगा अपनी हंसी

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे सिर्फ एक बार देखने से किसी का मन नहीं भरेगा और अपनी हंसी तो कोई भी नहीं रोक पाएगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/COP_SUJIT_ वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की गलियों बड़ी कमाल की हैं। यहां ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जब कुछ पोस्ट न होता हो और उन सभी वीडियो में से कुछ वायरल न होता हो। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर रोज कुछ देर भी बिताते हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि हर दिन कैसे-कैसे वीडियो वायरल होते हैं क्योंकि वो वायरल कंटेंट आपकी फीड पर भी आते ही होंगे। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी ड्रामा तो कभी लड़ाई, कभी अतरंगी हरकत तो कभी बच्चों के प्यारे ड्रामे और भी कई सारी चीजें वायरल होती हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में आखिर ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वो एक पार्क का है। वीडियो में नजर आता है कि एक लड़का अपने हाथ में झाड़ू लिए फौजी की तरह चलते हुए दूसरे लड़के के पास आता है और जोरदार सलामी देता है। इसके बाद वो अपने दोस्त से मजाकिया अंदाज में बोलता है, 'जय हिंद साहब, झाड़ू मार लिया है, पोछा मारने के लिए अनुमति चाहिए।' इसके बाद उसका दोस्त भी सलाम करते हुए बोलता है कि अनुमति है आपको। फिर से यह लड़का सलाम करके जय हिंद बोल देता है। यह सब मजाकिया अंदाज में बनाया गया है जिसे सोशल मीडिया पर खूब लाइक किया जा रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर cop_sujit_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- अलग ही लेवल का ड्रिल है। दूसरे यूजर ने लिखा- पुरानी याद ताजा कर दी भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- ऑस्कर लेवल परफॉर्मेंस फौजी। चौथे यूजर ने लिखा- ये तो अलग ही लेवल का बंदा निकला। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

गोलमाल है भाई सब गोलमाल है, वायरल Video देख आपको भी पता चल जाएगा सारा मामला

पोते ने पूरा किया दादी का सपना, करवाई पहली हवाई जहाज की यात्रा, VIDEO वायरल