1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भावनाओं में बहकर दीदी ने कह दी ऐसी बात कि लोग करने लगे ट्रोल, आप भी देखें Video

भावनाओं में बहकर दीदी ने कह दी ऐसी बात कि लोग करने लगे ट्रोल, आप भी देखें Video

एक आदमी अनजान लड़की से सवाल पूछता है कि उसके होने वाले पति की कमाई कितनी होनी चाहिए। इसके बाद दीदी ने ऐसी-ऐसी डिमांड रख दी कि लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA लड़की की मांगे सुनकर हैरान हो जाएंगे आप

हर इंसान के जीवन में एक ऐसा समय आता है जब उसे एक जीवनसाथी की जरूरत पड़ती है। लड़का हो या फिर लड़की हो, हर कोई चाहता है कि वो जिससे भी शादी करे उसमें कुछ अच्छे गुण हो जो उसके साथ रहने के लिए एक कारण बने। आप अगर शादी करने के बारे में सोच रहे हैं तो फिर आपके दिमाग में भी कुछ बातें होंगी ही जो आप अपने होने वाले पार्टनर में खोजते होंगे। लेकिन लोगों को डिमांड उस हिसाब से रखनी चाहिए जो संभव हो और दोनों के बीच में संतुलन बनाए रखे। लेकिन एक लड़की ने भावनाओं में बहकर ऐसी मांगे रख दी कि अब वो ट्रोल हो रही है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

वीडियो में नजर आता है कि एक लड़की लड़की से पूछता है कि उसके होने वाले पति की सैलरी हर महीने कितनी होनी चाहिए। इसके जवाब में वो 5 लाख बोल देती है। अगर उससे कम हुआ तो फिर नहीं चलेगा। इसके बाद वो पूछता है कि लड़के में क्या-क्या क्वालिटी चाहिए। फिर क्या लड़की ने जो शुरू किया, रुकी ही नहीं। लड़की बोलती है, 'उसकी सरकारी नौकरी होनी चाहिए, उसके पास गाड़ी होना चाहिए।' लड़की चाहती है कि उसके पास BMW हो मगर उससे BMW सही से बोला नहीं गया। इसके बाद वो कहती है उसके पास '10 करोड़' रुपये भी होना चाहिए। वीडियो के अंत में लड़का उससे करोड़ की स्पेलिंग पूछ लेता है तो वो उसका जवाब भी नहीं दे पाती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MohiniWealth नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 71 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सरकारी नौकरी में 5 लाख नहीं मिलती और इसको 5 लाख वाला पति चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- 150 रुपये की शक्ल पर 5 लाख। तीसरे यूजर ने लिखा- इसको बोलने में भी शर्म नहीं आई यार, भगवान से डर बहन। चौथे यूजर ने लिखा- 5 रुपये वाला भी भाव न दे इसे। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये स्क्रिप्टेड है।

ये भी पढ़ें-

लंगूर को मिल गई हूर! लड़के के साथ खूबसूरत लड़की को देख जला कितनों का दिल, आप भी देखें Video

हमें तो लुटा Ola-Uber ने, Rapido में कहां दम था; ऑटो के पीछे लिखी लाइन हुई वायरल