1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गाजर का हलवा बनाने के लिए दीदी ने अपनाया शॉर्टकट, नतीजा देख आप भी हंसने लगेंगे

गाजर का हलवा बनाने के लिए दीदी ने अपनाया शॉर्टकट, नतीजा देख आप भी हंसने लगेंगे

सर्दी का मौसम चल रहा है और इस समय लोग गाजर का हलवा बड़े ही चाव के साथ खाते हैं। अब एक लड़की ने गाजर का हलवा बनाने के लिए शॉर्टकट अपनाया और आप जब नतीजा देखेंगे तो अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

वायरल गाजर का हलवा- India TV Hindi
Image Source : IG/JYOTIMEHTAAAAA वायरल गाजर का हलवा

भारत में आपको ऐसे कई सारे लोग मिलेंगे जो कई सारे काम को शॉर्टकट से कर लेते हैं और उन्हें शॉर्टकट अपनाना बहुत पसंद भी होता है लेकिन हर काम को शॉर्टकट से नहीं करना चाहिए। कई बार शॉर्टकट के चक्कर में ऐसे नतीजे सामने आते हैं कि उसे करने वाला भी अपने हाथ जोड़ लेता है कि आगे से वो कभी भी शॉर्टकट का रास्ता नहीं पकड़ेगा। सोशल मीडिया पर अलग-अलग समय पर इसके वीडियो भी दिखते हैं और अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

गाजर का हलवा एक ऐसी डिश है जो शायद ही किसी को पसंद न हो। आपको भी शायद ये हलवा खूब पसंद होगा और बड़े ही चाव से इसे खाते होंगे मगर इसे बनाने में उतनी ही मेहनत भी लगती है। अब एक लड़की गाजर का हलवा बनाने के लिए शॉर्टकट अपनाया और उसने कुकर में हलवा बनाने का फैसला लिया। अब जब उसने कुकर को खोला तो उसके खुद के होश उड़ गए क्योंकि वो गाजर का हलवा तो नहीं बना खीर जरूर बन गया। उसे देखकर वो खुद कहती है कि लाइफ में कभी भी शॉर्टकट नहीं लेना चाहिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर jyotimehtaaaaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'हलवे का खीर बना गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- शॉर्टकट में भी खुद का अक्ल लगता है। दूसरे यूजर ने लिखा- गलवा बन गया। तीसरे यूजर ने लिखा- आपने कई लोगों को शॉर्टकट को यूज करने से बचा लिया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Toilet Paper Resignation: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

कार के पीछे बंदे ने लिखवाई गजब की लाइन, पढ़ने के बाद लोगों ने भी दिए कमाल के रिएक्शन