A
Hindi News वायरल न्‍यूज कंटेंट के नाम पर मलेशियाई इन्फ्लुएंसर ने किया भद्दा मजाक, भरना पड़ा 9.2 लाख का जुर्माना

कंटेंट के नाम पर मलेशियाई इन्फ्लुएंसर ने किया भद्दा मजाक, भरना पड़ा 9.2 लाख का जुर्माना

एक मलेशियाई इन्फ्लुएंसर न बेघर आदमी के साथ कंटेंट के नाम पर ऐसा भद्दा मजाक किया कि जानने के बाद आपको भी उस पर गुस्सा आ जाएगा। खैर अब उसे अपने इस किए पर अच्छा-खासा जुर्माना भरना पड़ा।

वायरल वीडियो का स्क्रिनशॉट- India TV Hindi Image Source : MOTHERSHIP REPORT वायरल वीडियो का स्क्रिनशॉट

आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर है और आज के दौर का जो युवा है, वो सोशल मीडिया पर तो कुछ ज्यादा ही एक्टिव रहते हैं। कई सारे युवा सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाते हैं ताकि वो वायरल हो जाए। लेकिन इस वायरल होने के चक्कर में कुछ लोग सीमाएं लांघ देते हैं और कुछ ऐसी हरकत कर डालते हैं कि उसे देखने के बाद हर किसी को उन लोगों पर गुस्सा आ जाए। ऐसा ही कुछ टैंग सी लुक नाम के इन्फ्लुएंसर ने किया। उसने जानबूझकर बहुत आपत्तिजनक कंटेंट बनाया और उसे अप्लोड किया है। आइए आपको विस्तार से सब कुछ बताते हैं।

टैंग सी लुक ने क्या किया?

मदरशीप की एक रिपोर्ट के मुताबिक टैंग ने 3 अगस्त, 2025 को चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Douyin पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसे बाद में उसने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया। अब वह वीडियो डिलीट कर दिया गया है मगर उस वीडियो की शुरुआत में आवाज आती है कि, 'आज हम एक अच्छा काम करने जा रहे हैं।' इसके बाद उसमें तीन लड़के चिकन खाते दिखे और उसके बाद उन्होंने हड्डियां फेंकनी की जगह उन्हें चावल के साथ पैक किया और उसे एक बेघर आदमी को दे दिए।

इसके बाद बहुत ही जल्द यह वीडियो वायरल हो गया और कई लोगों ने उन लड़कों की इस हरकत की खूब निंदा की। आउटलेट के अनुसार, अभियोजक ने कहा कि पीड़ित ने भी कहा है कि उन लड़कों की इस हरकत पर अपमानित महसूस किया और उसे उन पर गुस्सा भी आया। यह दान का काम नहीं था बल्कि यह शोषण की सोची-समझी हरकत थी।

टैंग ने माफी मांगी

इसके बाद टैंग, जिसके पास कोई कानूनी वकील नहीं था, ने कोर्ट में अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि उसे अपने किए पर पछतावा है। उसने अपने पछतावे और माफी का हवाला देते हुए कम से कम जुर्माने का अनुरोध किया। उसने यह भी माना कि उसने वह वीडियो अपलोड किया था, जो एक मिनट से ज्यादा लंबा था।

जज ने लगाया जुर्माना

पूरी सुनवाई के बाद जज ने इन्फ्लुएंसर को RM40,000 (लगभग ₹9.2 लाख) का जुर्माना भरने और ऐसा न करने पर चार महीने की जेल की सजा सुनाई। हालांकि, बताया जा रहा है कि फैसला सुनाए जाने के तुरंत बाद उसने यह रकम चुका दी। इसके साथ ही टैंग ने तब से वीडियो डिलीट कर दिया है और सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।

(नोट: इस खबर में दी गई सारी जानकारी मदरशिप की एक रिपोर्ट के आधार पर है और इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

ये भी पढ़ें-

लो भाई एक नया जुगाड़ का Video हुआ वायरल, आपके भी आ सकता है काम