सोशल मीडिया बहुत ही गजब का प्लेटफॉर्म है। यहां ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं कि इंसान भी सोच में पड़ जाए। कई बार लोगों को कुछ ऐसा नजारा दिख जाता है कि वो हैरान हो जाते हैं या फिर उन्हें मजेदार लगता है और फिर वो उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। ऐसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं क्योंकि वहां बैठी जनता को भी ऐसे कंटेंट काफी पसंद आते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे एक शख्स ने अपने बालकनी से बनाया है। वीडियो में नजर आता है अभी बारिश कुछ देर पहले ही बंद हुई है। छत और बालकनी से पानी टपक रहा है और इसी बीच कुछ महिलाएं छाता लिए अपनी सोसाइटी में एक जगह पर बैठी हुई हैं। अब इनके बीच ऐसे कौन से गंभीर विषय पर चर्चा हो रही है कि ये लोग बारिश के बीच अपने घर में नहीं हैं और छाता लेकर खुले आसमान के नीचे साथ में बैठे हैं, यह तो नहीं पता चल पाया मगर अभी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @byomkesbakshy नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आंधी, तूफान, बारिश महिलाओं को गॉसिप करने से कोई नहीं रोक सकता।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है मगर यह जानकारी नहीं मिल पाई कि यह वीडियो किस शहर के किस सोसाइटी का है जो अभी वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- महिला। आपको बता दें कि अभी सोशल मीडिया पर एक और ऐसा ही अतरंगी वीडियो वायरल हुआ था जिसमें नजर आता है कि बारिश के बीच दो लड़के रेनकोट पहने हुए एक बाउंड्री पर बैठे हैं और सड़क पर भरे पानी में पैर डाले मजे से ड्रिंक कर रहे हैं। वो खबर और वीडियो आप नीचे 'ये भी पढ़ें' सेक्शन में देख सकते हैं।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बारिश के बीच मजे करते दो लड़कों का Video सोशल मीडिया पर छाया, जरा आप भी देखिए