A
Hindi News वायरल न्‍यूज प्रधान ये गुड़गांव है! अंडरपास में भरे पानी में शख्स कूदा और तैरने लगा, Video वायरल

प्रधान ये गुड़गांव है! अंडरपास में भरे पानी में शख्स कूदा और तैरने लगा, Video वायरल

सोशल मीडिया पर अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। वायरल हो रहे वीडियो को गुड़गांव का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के दौर में सोशल मीडिया का यूज बहुत ही कॉमन हो गया है। हर कोई दिन में थोड़ा समय तो सोशल मीडिया पर बिताता ही है। यहां तक कि बच्चे भी इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाकर बैठे हुए हैं। आप अगर दिन में थोड़ा समय भी इंस्टाग्राम, एक्स या फिर किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बिताते हैं तो फिर वहां आपको तरह-तरह के वीडियो और फोटो देखने को मिलते ही होंगे और कुछ ऐसे भी नजर आते होंगे जो आपको हैरान कर देते होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे देखने के बाद भी आप हैरान होने वाले हैं। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बारिश के बाद किसी अंडरपास में बहुत ज्यादा पानी भर गया है। पानी इतना भर गया है कि सड़क तो गायब हो ही गई है, वो जगह अंडरपास न दिखकर कोई पूल जैसा नजर आ रहा है। वहीं ऊपर जहां पर साइन बोर्ड लगा हुआ है, उसके ऊपर एक बंद खड़ा है और कुछ ही देर में वो उस पानी में कूद जाता है जैसे किसी पूल में कूद रहा हो। इसके बाद वो वहां पर तैरता हुआ नजर आता है। शख्स की इसी हरकत के कारण वीडियो वायरल हो गया मगर यह वीडियो पुराना है जो अभी दो दिन पहले हुई बारिश के बाद एक बार फिर से वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @8PMnoCM नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 45 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो पर लिखा है, 'प्रधान ये गुड़गांव है।' इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये गंवारों को कौन बताए कि गटर का पानी है, बैक्टीरिया ऐसे हैं कि जान पर बन आए। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई डिवाइडर पर मत गिर जाना। एक अन्य यूजर ने लिखा- मुझे लगता है कि ये 2021 का वीडियो है जब दो लोग कार में मर गए थे क्योंकि वो कार में फंस गए थे और दरवाजा नहीं खोल पाए।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इन्फ्लुएंसर बनना है तो ऐसे बनो, इन दोनों का काम देख आप भी करेंगे इनकी तारीफ, देखें Video

सड़क पर भरे पानी में गिरा बंदे का फोन, ढूंढने पर भी नहीं मिला तो आंखों में आ गए आंसू