1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हवाबाजी के चक्कर में शख्स ने ले लिया गलत फैसला, फिर जो हुआ वो आप भी देखिए

हवाबाजी के चक्कर में शख्स ने ले लिया गलत फैसला, फिर जो हुआ वो आप भी देखिए

कई सारे ऐसे लोग हैं जो सिर्फ हवाबाजी करने के लिए कुछ ऐसा करने का फैसला कर लेते हैं जो बाद में भारी पड़ जाता है और ऐसा ही इस शख्स के साथ हुआ जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@KAPTANHINDUSTAN वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कभी भी कंटेंट की कमी नहीं होती है। सोशल मीडिया स्क्रोल करते-करते इंसान थक जाता है, डेटा खत्म हो जाता है, फोन की बैटरी खत्म हो जाती है मगर कंटेंट कभी खत्म नहीं होता है। आप अगर सोशल मीडिया पर डेली एक्टिव रहते हैं तो फिर आप इस बात को समझते ही होंगे। आप फिर तो यह भी जानते होंगे कि हर दिन कुछ न कुछ वायरल भी हो ही जाता है। हम भी आपके लिए एक वायरल वीडियो खोजकर लाए हैं जिसे देख कई लोगों को उस शख्स की चिंता होगी तो कई लोग शायद हंसने लगेंगे। आइए हम आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वो एक समुद्र किनारे का है। दरअसल बीच से थोड़ी ही दूरी पर बाउंड्री है और उसके उधर समतल जमीन है जो बाउंड्री के स्तर की है। अब एक शख्स ने यह फैसला लिया कि वो बाउंड्री तक तो भागते हुए आएगा और फिर एक लंबी छलांग लगाकर सीधे पानी में कूदेगा। अब हवाबाजी करने के लिए उसने ऐसा फैसला ले तो लिया मगर यह फैसला गलत हो गया क्योंकि उसने जितनी लंबी छलांग सोची थी, उतनी लंबी नहीं लगा पाया और बस पानी की शुरुआत तक ही पहुंच पाया। अब जब वो जमीन पर गिरा होगा, उसे बहुत जोर की चोट लगी होगी। एक बार आप भी वायरल वीडियो देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @KaptanHindustan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में 'Diving Perfection' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बहुत तेज लगी होगी। दूसरे यूजर ने लिखा- वो ऊंचाई बहुत ज्यादा होनी चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- फ्लाइंग बर्ड। वहीं एक यूजर ने हंसने वाला रिएक्शन भी दिया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

सो रहे किसान की शर्ट में घुस गया सांप, फिर कुछ इस तरह से बचा शख्स, देखें वायरल Video