1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिल्ली के मुखर्जी नगर में शख्स ने कार पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, सामने आया CCTV

दिल्ली के मुखर्जी नगर में शख्स ने कार पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, सामने आया CCTV

दिल्ली में एक शख्स ने कार फूंक दी, जिसका सीसीटीवी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स कार पर पेट्रोल डाल रहा है।

Mukherjee Nagar- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT शख्स ने कार में लगाई आग

नई दिल्ली: दिल्ली के मुखर्जी नगर में सड़क पर खड़ी कार में आग लगने का सीसीटीवी सामने आया है। एक शख्स ने कार पर पेट्रोल डालकर आग लगाई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और ये पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि आखिर आरोपी ने ये हरकत क्यों करी? इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी है।

सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि एक कार सड़क के किनारे खड़ी हुई है और एक शख्स कार के पीछे खड़ा दिख रहा है। अचानक कार में आग लगती है और कार के पीछे खड़ा शख्स देखते ही देखते मौके से गायब हो जाता है। इसी शख्स के ऊपर आरोप है कि इसने कार में आग लगाई है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस भी शख्स की तलाश में जुटी हुई है और अब तक ये बात सामने नहीं आ पाई है कि इस शख्स ने आखिर कार को आग के हवाले क्यों किया और इसके पीछे का उसका क्या मकसद था?

गौरतलब है कि इससे पहले कार में आग लगने के कई मामले सामने आए हैं लेकिन वे मामले कार में किसी तकनीकी खराबी की वजह से आग लगने के थे। लेकिन ये मामला कार को खुद आग के हवाले करने का है, जिसका सीसीटीवी देखकर हर कोई हैरान है कि इस शख्स की कार या कार मालिक से ऐसी क्या दुश्मनी थी कि इसने कार को आग के हवाले कर दिया।

एक आम आदमी के लिए कार खरीदना सपने जैसा होता है और वह अपनी मेहनत की पाई-पाई जोड़कर एक कार खरीद पाता है। ऐसे में कार को आग के हवाले करने पर आरोपी को लेकर तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पुलिस मामले में जांच में जुटी है। देखना ये होगा कि पकड़ में आने के बाद आरोपी क्या बयान देता है।