1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सड़क पर दिखा कुछ ऐसा नजारा कि शख्स ने बना लिया Video, अब हो रहा है वायरल

सड़क पर दिखा कुछ ऐसा नजारा कि शख्स ने बना लिया Video, अब हो रहा है वायरल

अभी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप चाहकर भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वायरल हो रहे वीडियो में आखिर ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@GHARKEKALESH वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और उस फोन के होने का फायदा यह है कि लोगों को जब भी कुछ अतरंगी या फिर ध्यान खींचने लायक दिखता है तो लोग तुरंत उसका वीडियो बना लेते हैं। कई लोग तो वीडियो बनाने के बाद उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं और अगर वो वीडियो, वहां बैठी जनता का भी ध्यान खींच लेता है तो फिर वायरल होना तय है। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे वायरल वीडियो देखे होंगे और अब एक नया वायरल वीडियो देखने का समय आ गया है। आइए आपको बताते हैं कि अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें क्या है।

इस वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वैसे तो बताने के लिए बहुत कुछ नहीं है मगर जो भी है, वो कमाल का है। वीडियो में नजर आता है कि होर्डिंग लगाने के लिए सड़क पर जो लोहे का स्ट्रक्चर लगा है, उस पर एक शख्स चढ़ा हुआ है। वो कुछ ऊंचाई पर है और उसके नीचे एक पुलिस वाला नजर आ रहा है जो उसे डंडे से मार रहा है। अब मार से बचने के लिए वो शख्स उस पर चढ़ा या फिर वो उस पर चढ़ रहा था तो उसे नीचे उतारने के लिए ऐसा कर रहा है, यह तो नहीं पता मगर वीडियो अभी जरूर वायरल हो रहा है और वीडियो पर गुवाहाटी लिखा हुआ है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को हजारों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पुलिस और छिपकली का खेल रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- अबे वहां क्या कर रहा है। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Young Generation को लेकर अंकल ने कह दी ऐसी बात कि Video ही हो गया वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट

लड़की ने लड़कों का उड़ाया मजाक तो मिला गजब का रिप्लाई, आप भी देखें वायरल पोस्ट