1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हैंडराइटेड बैनर लेकर बाजार में खड़ा हुआ शख्स, लिखी ऐसी बात कि लोगों का जमकर खींचा ध्यान

हैंडराइटेड बैनर लेकर बाजार में खड़ा हुआ शख्स, लिखी ऐसी बात कि लोगों का जमकर खींचा ध्यान

एक लड़का कहीं बाजार में जाकर खड़ा हो गया और साथ ले गए बैनर को ऊपर उठा लिया जिसने कई सारे लोगों का ध्यान खींचा। आइए आपको बताते हैं कि उस पर क्या लिखा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@KOUSARAZAM1510 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां एक बार कोई आ जाता है तो फिर आसानी से उसे छोड़कर नहीं जा पाता है और इसके पीछे का कारण सोशल मीडिया पर दिखने वाला कंटेंट है। हर दिन खूब सारे वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। वायरल वही कंटेंट होते हैं जो सबसे हटके होते हैं या फिर इंटरनेट पर पहली बार नजर आते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने ऐसे कई सारे वायरल कंटेंट देखे होंगे जिसने आपने उससे पहले कभी नहीं देखा होगा या फिर बिल्कुल हटके रहे होंगे। अभी भी कुछ ऐसा ही नजर आया। आइए आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या दिखा?

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वो कहीं बाजार का है। बाजार में कई सारे लोग नजर आ रहे हैं और वीडियो में दिखता है कि कई सारे लोग मुड़कर या फिर रुककर कुछ देख रहे हैं और वो देखकर हंस रहे हैं। अब पहले तो कैमरे में लोग ही नजर आते हैं और यह नहीं दिखता है कि वो क्या देखकर हंस रहे हैं मगर वीडियो के अंत में इसके बारे में भी पता चल जाता है। दरअसल एक आदमी अपने हाथ में बैनर लिए वहां खड़ा था जिसे देखकर लोग हंस रहे थे। उस बैनर पर लिखा था, 'खुद का भाई घर में बेरोजगार बैठा है और लड़का सरकारी नौकरी वाला चाहिए।' उसके इसी अतरंगी बैनर के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @kousarazam1510 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'मेरे दोस्त ने ऐसा क्या किया होगा जो सबका रिएक्शन ऐसा आ रहा है।' कैप्शन में यह बात मजाकिया अंदाज में लिखा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- लड़के ने बोर्ड में सही लिख रखा है। दूसरे यूजर ने लिखा- अपना लड़का बेरोजगार चले पर दामाद सरकारी नौकरी वाला ही चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- कुछ लोद अच्छा बता रहे हैं, कुछ लोग बुद्धि पर तरस खा रहे हैं। एक और यूजर ने लिखा- बिल्कुल सही बात है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

एक बच्चे ने बिना हेलमेट के बाइकसवार पुलिसकर्मी को टोका, अब Video हो रहा है वायरल

ऐसा छोटू किडनैपर आपने कभी देखा है? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्यारा सा एक Video