1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 3 साल बाद अपनी EX को बंदे ने किया मैसेज, आखिरी Message पढ़कर आपको भी लगेगा झटका

3 साल बाद अपनी EX को बंदे ने किया मैसेज, आखिरी Message पढ़कर आपको भी लगेगा झटका

अभी लिंक्डइन पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है और उसमें एक शख्स और उसकी EX के बीच में 3 साल बाद हुई बातचीत देखने को मिलेगी। आखिरी वाला मैसेज आपको गजब का झटका देगा।

LinkedIn viral post- India TV Hindi
Image Source : LINKEDIN/PRATIK SHETTY शख्स ने तीन साल बाद EX को किया मैसेज

आज के समय में लोग जब भी बोर होते हैं तो वो इंस्टाग्राम, फेसबुक या फिर एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर घूमने लग जाते हैं। वहीं वो लोग जिन्हें नौकरी बदलनी है या फिर जो नई नौकरी की खोज कर रहे होते हैं, वो लिंक्डइन की तरफ चले जाते हैं लेकिन लिंक्डइन पर जरूरी नहीं कि सिर्फ नौकरी से जुड़े ही पोस्ट देखने को मिले। वहां पर लोगों के अपने अच्छे और बुरे अनुभव से जुड़े पोस्ट भी देखने को मिलते हैं और उसके अलावा कुछ लोग वहां वायरल होने लायक कंटेंट डाल देते हैं। ऐसा ही एक पोस्ट अभी वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें ऐसा क्या है।

वायरल पोस्ट में क्या नजर आया?

लिंक्डइन पर प्रतीक शेट्टी नाम के अकाउंट से एक पोस्ट किया गया है जिसमें लिखा है कि उसने 3 साल बाद अपनी EX को मैसेज किया। वहीं नीचे स्क्रीनशॉट भी है जिसमें दोनों के बीच की बातचीत है। उस स्क्रीनशॉट में लड़का लड़की से बोलता है कि उसने उसकी स्टोरी लाइक की थी। इसके बाद लड़की पूछती है तो क्या हुआ जिसके जवाब में लड़का लिखता है, 'तुम अभी भी मुझे याद करती हो' मगर लड़की मना कर देती है। इसके बाद लड़का बोलता है, 'मगर मैं करता हूं, मैं अभी भी प्यार करता हूं।' इसके बाद लड़की बोलती है कि वो नहीं करती, वो आगे बढ़ चुकी है। इसके बाद लड़का उसे बाय बोलता है तो लड़की बोलती है, 'मैं अभी भी तुम्हें याद करती हूं पागल, मैं तुम्हें अभी भी प्यार करती हूं।' इसके बाद आता है लास्ट मैसेज जो लड़के ने किया। उसमें लिखा है, 'दो सिम का फायदा उठाइए और ऐसे ही अपने ही फोन से खुद को मैसेज करके पार्टनर होने का एहसास दिलाइए।' मतलब सब स्क्रिप्टेड था और इसी कारण वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

Image Source : LinkedIn/Pratik Shettyलिंक्डइन पर वायरल हो रहा पोस्ट

आपने अभी जो पोस्ट देखा उसे देखने के बाद लोगों ने भी खूब कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- मेरे पास दो फोन और तीन सिम है तो इसका मतलब लव ट्रायंगल। दूसरे यूजर ने लिखा- शादी के बाद वैलेंटाइन डे डरवाने शो जैसा लगता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- उम्मीद है कि मेरी ex ने इस लिंक्डइन पोस्ट को लाइक किया होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- दो सिम वालों, लग जाओ।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

आजकल के पंडित जी भी एडवांस हो गए हैं, पूजा कराने का यह तरीका हो रहा है वायरल

Video Editing तो कोई भी कर सकता है मगर ऐसा करना हर किसी के बस की नहीं, देखिए जरा