1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गाड़ी में अंडे लेकर जा रहा था शख्स, पीछे लिखी लाइन के कारण Video हुआ वायरल, लोगों ने भी लिए मजे

गाड़ी में अंडे लेकर जा रहा था शख्स, पीछे लिखी लाइन के कारण Video हुआ वायरल, लोगों ने भी लिए मजे

कभी-कभी कुछ ऐसा नजर आ ही जाता है जिसे देख लोग कुछ हैरान होते हैं तो कुछ लोगों को हंसी आती है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। अब वो वीडियो हैरान करेगा या फिर हंसी दिलाएगा, ये बात आप पर है मगर लोगों ने खूब मजे लिए हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/CHOUDHARYGAURAV1303 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की गलियों में आपको कब क्या दिख जाए, आप कभी भी इसकी कल्पना पहले से नहीं कर सकते हैं। हर दिन कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उन्हें लोग देखते भी हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप भी उन सभी तरह के वीडियो देखते होंगे। वहीं सोशल मीडिया पर जो वीडियो सबसे ज्यादा यूनिक होते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आपकी टाइमलाइन पर भी तरह-तरह के वायरल वीडियो आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक गाड़ी सड़क से जाते हुए नजर आ रही है। उस वैन में बंदा अंडे लेकर जा रहा है मगर वीडियो इसलिए वायरल हो गया क्योंकि उस वैन के पीछे 'पशु पर दया करें' लिखा हुआ है। वीडियो बनाने वाला शख्स कहता है, 'भाई इस फर्जी धर्मात्मा को देख लो, क्या लिखवा रखा है गाड़ी पर कि पशु पर दया करें और अंडे ले जा रहा है। बेचारी कितनी दया हो रही है पशुओं पर। AC में ले जा रहा है न, गर्मी में नहीं।' वहीं दूसरा बंदा कहता है कि भाई जो ले जाना है, ले जा लेकिन प्रवचन तो मत दे।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर choudharygaurav1303 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'पशु पर दया की जारी है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक लोगों ने खूब मजे लिए। एक यूजर ने लिखा- भाई इनके पशु बनने से पहले ही निपटा देगा ये इनको। दूसरे यूजर ने लिखा- मित्र वो पशुओं पर दया कर रहा है, पक्षियों पर नहीं। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई पशु थोड़ी अंडे देता है। चौथे यूजर ने लिखा- भाई वो पक्षी है, पशु नहीं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसा दिमाग कोई इंडिया वाला ही लगा सकता है, वायरल जुगाड़ का Video आप भी देखिए

बस इतनी ही इंसानियत होनी चाहिए सभी में, वायरल Video आप भी देखिए