A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कानपुर वाले कभी नहीं सुधरेंगे! शख्स ने ऐसा क्या देख लिया जो Video पर लिखी यह बात

कानपुर वाले कभी नहीं सुधरेंगे! शख्स ने ऐसा क्या देख लिया जो Video पर लिखी यह बात

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप खुद कहेंगे कि कुछ लोगों में बिल्कुल भी सिविक सेंस नहीं होता है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया और उसके बाद लोगों के कमेंट्स बताएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/DEVOTEDINDIAN वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन है और इसका बड़ा फायदा यह है कि लोगों को जब भी कुछ गलत दिखता है या फिर किसी के गलत हरकत का पता चलता है तो वो तुरंत ही उसका वीडियो बना लेते हैं और सोशल मीडिया पर लोगों से शेयर भी करते हैं। ऐसे वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया यूजर हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन तमाम वायरल कंटेंट आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस कानपुर का बताया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो बनाने वाले ने क्या बताया।

वायरल वीडियो में शख्स ने क्या बताया?

हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें शख्स बोलता है, 'भाई मैं आया हूं DIY जो कि कानपुर में है। मुझे ये (छोटा सा डस्टबिन) बड़ा अच्छा लगा।' इसके बाद वो DIY दिखाते हुए बोलता है कि ये कितना अच्छा है और उसके बाद वो उस डस्टबिन को खोलता है जिसमें नजर आता है कि कोई उसके अंदर पाना या फिर गुटका थूक कर चला गया है। वीडियो में आगे वो बोलता है, 'चलते में जो डस्टबिन जैसा लगता है, उसमें तो लोग थूकते ही हैं, कोई यहां भी थूक गया है। इससे ज्यादा क्या होगा।' वहीं वीडियो में पर लिखा है, 'कानपुर वाले कभी नहीं सुधरेंगे।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर devotedindian नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये हमारे लिए गर्व करने की बात नहीं है, ये पूरे कानपुर के लिए शर्मनाक है। दूसरे यूजर ने लिखा- कानपुर को शायद डेवलप किया जा सकता है मगर कानपुर के लोगों को नहीं। तीसरे यूजर ने लिखा- ज़ीरो सिविक सेंस। एक अन्य यूजर ने लिखा- शर्म करो, कानपुर का नाम ऐसे ही बदनाम किए हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

गाजर का हलवा बनाने के लिए दीदी ने अपनाया शॉर्टकट, नतीजा देख आप भी हंसने लगेंगे

Toilet Paper Resignation: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी