1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. UK के अस्पताल में गया बंदा मगर नहीं रहा अच्छा अनुभव, Video हो गया वायरल

UK के अस्पताल में गया बंदा मगर नहीं रहा अच्छा अनुभव, Video हो गया वायरल

एक शख्स ने वीडियो में बताया कि वो UK के NHS में गया था और इसके बाद वो वहां का अनुभव बताता है। आप जब वीडियो देखेंगे तो आप भी हैरान हो जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में उसने क्या-क्या बताया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@BRAHMOS007 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हम लोग जो इंडिया में रहते हैं, हमारे बीच में ऐसे कई सारे लोग आपको ऐसे मिलेंगे जो दूसरे देशों की अच्छी-अच्छी बातों को बताते हुए यहां कि कुछ कमियों से उसकी तुलना करेंगे और फिर उस दूसरे देश की तारीफ करेंगे। उन लोगों का मानना होता है कि हमारे देश को छोड़कर वो दूसरा देश पूरी तरह से विकसित है और वहां सब कुछ अच्छा ही होता है। लेकिन ऐसा नहीं है। हर देश में कुछ न कुछ कमियां आपको देखने को मिल ही जाएंगे। ऐसा ही कुछ एक वायरल वीडियो में पता जो UK का है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

शख्स ने वीडियो में क्या बोला?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स बोलता है कि वो UK के NHS में गया था। वो बताता है कि उसके दोस्त का पैर जल गया था। वो लोग 7 बजे गए थे और सिर्फ पट्टी बदलवाने में करीब 1 बज गए। वो बताता है कि सिर्फ पट्टी बदलने में कई घंटे लग गए। इसके बाद वो एक दूसरे परिवार के बारे में बताता है। वो बताता है कि पंजाबी परिवार वहां आया था, उनके बच्चे को बुखार था। उन्हें 3 घंटा इंतजार करना पड़ा और इतने में बच्चे का बुखार ही उतर गया। अब उसने अपना अनुभव बताया जिसके बाद वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Brahmos007 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'घंटे का सुपर पावर देश।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बुरा हाल है। दूसरे यूजर ने लिखा- बिल्कुल सही, सुपर पावर सभी फॉर्म में होते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- UK सुपर पावर कैसे हो गया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लड़की पर भरोसा नहीं करना चाहिए! आखिर ऐसा क्या हुआ जो लोगों ने किए ऐसे कमेंट