1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बच्चों की किच-किच से परेशान शख्स ने भिड़ाया दिमाग, लेकिन आप इसे मत कीजिएगा ट्राई

बच्चों की किच-किच से परेशान शख्स ने भिड़ाया दिमाग, लेकिन आप इसे मत कीजिएगा ट्राई

सोशल मीडिया पर एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदा बच्चों की किच-किच से बचने के लिए कुछ ऐसा करता नजर आता है जो आपको हैरान कर देगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा नजर आ ही जाता है जो इंसान ने पहले कभी नहीं देखा होता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी तमाम ऐसे वीडियो और फोटो देखे ही होंगे। कभी जुगाड़ का वीडियो नजर आता है तो दुकान पर लगे अनोखे पोस्टर की फोटो वायरल होती है। इसके अलावा स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो भी वायरल होता है तो कभी दो लोगों के बीच बातचीत का स्क्रीनशॉट वायरल होता है। इसके अलावा भी तमाम तरह के पोस्ट नजर आ ही जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी वहां पास में खड़े बच्चों को दिखाता है। इसके बाद वो बोलता है, 'देखिए दोस्तों अभी बच्चों को कितना भीड़ है। कान में गजर-गजर हो रहा है। इसका सिर्फ एक ही समाधान है।' इतना कहने के बाद वो रेगनार को बुलाता है और उसके आने के बाद वो आक्रमण करने के लिए बोलता है। दरअसल रेगनार उसके कुत्ते का नाम है और आक्रमण सुनने के बाद वो बच्चों की तरफ भाग जाता है। कुत्ते से डर कर सभी बच्चे भाग जाते हैं। कुत्ता भी उनके पीछे लगा रहता है मगर शख्स उसे कुछ देर बाद रोक देता है। लेकिन बच्चों के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए। अगर कुत्ता नहीं रुकता है तो वो किसी बच्चे पर वाकई में हमला कर सकता था।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @veejuparmar नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'रेगनार आक्रमण' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 16 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पूरे बच्चे समाज में डर का माहौल है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई की पर्सनल दुश्मनी है बच्चों से। तीसरे यूजर ने लिखा- अलग ही प्रकोप है इसका भाई। चौथे यूजर ने लिखा- क्या मिला ये करके।

ये भी पढ़ें-

इस Video के बिना होली अधूरी है, वीडियो देखकर आपकी नहीं रुकेगी हंसी

रील बनाने के नाम पर लोग कुछ भी कर रहे हैं, अब इसी Video को देख लीजिए