शख्स की बीवी ने बचा दिए उसके टोल के पैसे, Video देख समझ जाएंगे कैसे
अभी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको उस पर यकीन नहीं होगा कि ऐसा भी हो सकता है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में आखिर ऐसा क्या है।
इंसान ने जो-जो नहीं सोचा होता है और जो-जो अपनी आंखों से नहीं देखा होता है, वो सोशल मीडिया दिखा देता है क्योंकि यहां पर हर तरह के वीडियो और फोटो देखने को मिलते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते होंगे और हर दिन कुछ देर भी स्क्रोल करते होंगे तो आपकी फीड पर ऐसे-ऐसे पोस्ट आते होंगे जिसकी आपने कभी कल्पना नहीं की होती है और ऐसे ही वीडियो या फोटो वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और वो वीडियो हद से ज्यादा लाइक्स बटोर चुका है। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि शख्स जैसे ही टोल पर मौजूद कर्मचारी के पास पहुंचता है, वो ऐसा बहाना बनाता है कि उसका टोल नहीं कटता है। वो कर्मचारी से बोलता है, 'यार घर से, बीवी से बचकर चुपचाप निकला हूं। उसके फोन में जाता है मैसेज।' वो यह बताता है कि टोल कटने का मैसेज उसकी बीवी के फोन जाता है और अगर अभी जाएगा तो उसकी पत्नी को पता चल जाएगा कि वो बाहर निकला है। इसके बाद कर्मचारी बोलता है, 'लाइट ऑफ कर दो, लोकल में निकाल देंगे।' इसके बाद वो थैंक्स बोलकर खुश होकर वहां से निकल जाता है। कुल मिलाकर बात यह है कि उसकी बीवी ने साथ में न होकर भी उसके टोल के पैसे बचा लिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर oemohit नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.3 मिलियन लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाईचारा ऑन टॉप। दूसरे यूजर ने लिखा- टोल टैक्स फ्री प्रोमो कोड BIWI. तीसरे यूजर ने लिखा- वो टोल वाला मैं ही था। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई ये पोस्ट थोड़ी करना था।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस शानदार खोज के लिए महिला को कोई पुरस्कार दिलाओ, Video देख लोगों ने भी किया रिएक्ट
चलती ट्रेन से लटककर स्टंट कर रहा था लड़का, फिर जो हुआ वो उड़ा देगा होश, देखें Video
