A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घोड़ों को नहीं मिल रही घास और गधे खा रहे च्यवनप्राश, Video देख याद आएगी यही कहावत

घोड़ों को नहीं मिल रही घास और गधे खा रहे च्यवनप्राश, Video देख याद आएगी यही कहावत

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो आपको अपनी आंखों पर आसानी से यकीन नहीं होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग है। यहां आपको वो सब देखने को मिल जाएगा जो आपने खुद की आंखों से न कभी देखी थी और न ही ऐसा कुछ सोचा था। सोशल मीडिया पर दुनिया भर के वीडियो देखने को मिल जाते हैं। कभी गजब-गजब के जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी अतरंगी हरकत करने वाले लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो ऐसे तमाम वीडियो देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वो वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर आसानी से यकीन नहीं होगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसकी शुरुआत में नजर आता है कि शख्स एक बोरे को खोलता है और उसे खोलते ही नजर आता है कि उसमें बहुत सारे ड्राई फ्रूट्स रखे हुए हैं। इसके बाद वो आदमी एक कटे हुए बोतल में भरकर उसे एक बाल्टी में डालता है। बाल्टी में भी अच्छे-खासे मात्रा में ड्राई फ्रूट्स दिखते हैं। उसके बाद नजर आता है कि वो उस बाल्टी को लेकर आगे जाता है और अपने पालतू जानवरों को चारे के तौर पर दे देता है। ड्राई फ्रूट्स को थोड़ा पीस कर, अलग-अलग जगहों पर डाल देता है और जानवर उसे खाते दिखते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लटेफॉर्म पर @nitesh_virha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'घोड़ों को नहीं मिल रही घास, गधे खा रहे चवनप्राश, सच में औकात से बाहर का वीडियो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा-अरे वाह इसके तो मजे ही मजे है भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- नसीब अपना अपना। तीसरे यूजर ने लिखा- मैं तो सोच रहा था कि पनीर मखनी और मटन दो प्याजा भी होगा। चौथे यूजर ने लिखा- पैसे ज्यादा हो गए हैं तो क्या करेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- अरे कौन है महा दानवीर।

ये भी पढ़ें-

ईंट का आविष्कार इस काम के लिए तो नहीं हुआ होगा, शख्स का Video देख आप हो जाएंगे हैरान

मनचाहा प्यार पाने की चाय कभी पी है? वायरल हुई बेवफा चायवाले की दुकान, लोगों ने किया रिएक्ट