1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सोशल मीडिया पर वायरल हुई Ice-Cream की तस्वीर, फोटो देख लोग ले रहे हैं मजे

सोशल मीडिया पर वायरल हुई Ice-Cream की तस्वीर, फोटो देख लोग ले रहे हैं मजे

एक फोटो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे आइसक्रीम की बताई जा रही है मगर शायद ही आपने आज से पहले ऐसे रंग की आइसक्रीम देखी या फिर खाई होगी। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो- India TV Hindi
Image Source : X/@TWEET_HIMANSHU0 सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन लोग कुछ न कुछ तो पोस्ट करते ही हैं। कुछ लोग कंटेंट बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं तो कई बार लोगों को कुछ ऐसा दिख जाता है जो खुद में ही कंटेंट होता है और लोग उसकी फोटो क्लिक करके या फिर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। अब जो पोस्ट सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है या फिर लोगों को पहली बार नजर आता है, वो वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर ऐसे कई सारे वायरल कंटेंट देखे होंगे। अभी भी एक पोटो वायरल हो रही है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

फोटो में ऐसा क्या दिखा?

आपने अब तक न जानें कितनी तरह का आइसक्रीम देखे होंगे और खाए भी होंगे। सभी का रंग अलग होता है। सभी का टेस्ट अलग होता है मगर क्या आपने अब तक ऐसा कोई आइसक्रीम देखा है जिसे देखते ही सीमेंट का ख्याल आ जाए या फिर पहली नजर में वो आइसक्रीम कम और सीमेंट का मसाला ज्यादा लगे? अरे हैरान हो गए मगर वायरल हो रही फोटो में तो कुछ ऐसा ही नजर आया। अभी जो फोटो वायरल हो रही है उसमें एक आइसक्रीम नजर आ रहा है जिसका रंग सच में सीमेंट जैसा ही लग रहा है और इसी कारण फोटो भी वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

Image Source : X/@tweet_himanshu0वायरल फोटो

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @tweet_himanshu0 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'सीमेंट फ्लेवर आइसक्रीम।' खबर लिखे जाने तक फोटो को 8 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मजदूरों की आइसक्रीम। दूसरे यूजर ने लिखा- अल्ट्राटेक सीमेंट। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई इसको पचाने के लिए मिक्सचर लगेगा क्या? चौथे यूजर ने लिखा- मेरे लिए है या घर के लिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- 2:1 का मसाला है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अमेरिका में हैलोवीन के लिए महिला ने लिया 'स्त्री' का लुक, Video हो रहा है वायरल

और भाई आ गया स्वाद! स्कूटी पर ट्रिपलिंग करते लड़कों का Video हुआ वायरल, लोगो ने लिए मजे