1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रायगढ़ की सड़कों पर दिखा ऐसा नजारा जो कर देगा हैरान, Video हुआ वायरल

रायगढ़ की सड़कों पर दिखा ऐसा नजारा जो कर देगा हैरान, Video हुआ वायरल

अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आप जब कभी भी सोशल मीडिया पर स्क्रोलिंग करने जाएंगे, आपको वहां पर कोई न कोई ऐसा वीडियो दिख ही जाएगा जो आपको हैरान कर देगा या फिर आपने पहले ऐसा कुछ नहीं देखा होगा। इंस्टाग्राम हो, फेसबुक हो या फिर एक्स जैसे दूसरे प्लेटफॉर्म हो, हर जगह आपको ऐसे पोस्ट मिलेंगे क्योंकि सभी प्लेटफॉर्म पर लोग कुछ न कुछ तो पोस्ट करते ही रहते हैं। कभी गजब के जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी गलियों में और सड़क पर कुछ ऐसा दिख जाता है जो नॉर्मल नहीं होता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी गर्मी का समय चल रहा है और भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग उपाय तो करते ही हैं। कई सारे लोग अपने घर में AC भी लगवा चुके होंगे या फिर उसकी सर्विस करवा ली होगी लेकिन क्या आपने कभी सड़कों पर AC लगा हुआ देखा है? अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि सड़क के किनारे की दीवारों पर कई सारे AC लगे हुए हैं। दीवारों पर इनडोर यूनिट लगा हुआ है। ये सभी किसने लगवाए, क्यों लगवाए कुछ नहीं पता, केवल वीडियो में यह लिखा हुआ है, 'रायगढ़ की सड़कों में लगा AC, रायगढ़ में बढ़ती गर्मी को देखे रायगढ़ की सड़कों में लगाया गया एसी, जनता ने ली अब राहत की सास।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर raigarh_clips नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 57 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वित्त मंत्री का इलाका है, कुछ भी हो सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं तो सोच रहा था रात को वहीं सोने जाऊं। तीसरे यूजर ने लिखा- और सारे खराब एसी हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- ग्लोबल वार्मिंग नहीं ग्लोबल कूलिंग।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अफगानिस्तान घूमने गया था ब्रिटिश पर्यटक और वहां तालिबानी से कर बैठा प्यार, शख्स ने बताई ट्रिप की पूरी कहानी

अरे भईया ये कमाल हुआ तो हुआ कैसे? वायरल Video आपके भी उड़ा देगा होश