1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स की एक गलती ने उसके घर को बना दिया कबूतरखाना, Video देख आप भी हैरान हो जाएंगे

शख्स की एक गलती ने उसके घर को बना दिया कबूतरखाना, Video देख आप भी हैरान हो जाएंगे

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे आप जब देखेंगे तो यकीन नहीं होगा कि यह घर ही है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@BRIANMCDONALDIE वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां हर दिन न जानें कितने सारे वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं और उन सभी में से कुछ वायरल भी हो जाते हैं लेकिन वायरल वही वीडियो या फिर फोटो होते हैं जो सबसे हटके होते हैं या फिर इंटरनेट पर पहली बार दिखते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर अगर एक्टिव रहते हैं तो फिर ऐसे खूब सारे वीडियो देखे होंगे जिसमें जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, डांस, लड़ाई समेत कई तरह के वीडियो रहते हैं और कई बार अलग-अलग पोस्टर की तस्वीरें भी वायरल होती हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

शख्स ने क्या गलती कर दी?

जब भी कोई अपने घर से कहीं जाता है तो वह देखता है कि सब कुछ उसने बंद किया है या फिर नहीं किया है। सारे कमरों के दरवाजे, खिड़कियां और इसके साथ ही साथ किचन में गैस, इन सभी चीजों को लोग चेक करते हैं और अगर बंद नहीं होता है तो बंद करके ही घर से कहीं जाते हैं लेकिन एक आदमी से यही गलती हो गई। वो जब अपने घर से कहीं और जा रहा था तो वो खिड़की बंद करना भूल गया और उसकी इस भूल से हुआ यह कि जब 3 साल बाद वो अपने घर आया तो उसका घर अब घर नहीं बल्कि कबूतरखाना बन गया था। इसी वजह से उसका बनाया वीडियो वायरल हो रहा है। एक बार आप भी देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @BrianMcDonaldIE नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। पोस्ट में उसने यह बताया कि वो तीन साल बात घर लौटा और वो खिड़की बंद करना भूल गया था।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये वरमाला है या दही हांडी! दूल्हा-दुल्हन को देख लोगों ने लिए मजे, एक बार आप भी देखिए

फीते के सिरे पर प्लास्टिक क्यों लगा होता है? 99% लोग नहीं जानते होंगे इसका जवाब