जिम में पकड़ा गया चोरी करने गया चोर, फिर दी ऐसी सजा जिसे देख आ जाएगी हंसी, Video हुआ वायरल
कुछ लोगों ने एक चोर को ऐसी सजा दी जिसकी कल्पना तो उसने भी कभी नहीं की होगी। उसका वीडियो भी बनाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें चोर कहीं पर चोरी करता हुआ नजर आया है या फिर चोर को चोरी करते समय लोगों ने पकड़ लिया और उसके बाद उसके साथ जो किया, वो वीडियो में नजर आया। आप अगर सोशल मीडिया पर हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे और उन्हें देखने के बाद आपने उसके मुताबिक रिएक्ट भी किया ही होगा। अभी भी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक चोर का ही है। इस वीडियो में चोर को कुछ लोग सजा देते हुए नजर आ रहे हैं मगर आपने ऐसी अनोखी सजा कभी नहीं देखी होगी। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
वीडियो के साथ किए गए दावों के मुताबिक एक जिम में चोरी करने गए चोर को लोगों ने पकड़ लिया। अब जिम में लोग क्या करने जाते हैं। जाहिर है कि वहां पर लोग एक्सरसाइज करने के लिए जाते हैं तो चोर को भी यही सजा दी गई। लोगों ने जब चोर को पकड़ा तो उसे मारा-पीटा नहीं बल्कि उससे वहां जिम में एक्सरसाइज करवाने लगे। उससे लोगों ने इतनी एक्सरसाइज लगवाई कि अंत में वो रोने को मजबूर हो गया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कॉक्स बाजार के जिम में पकड़े जाने के बाद चोर को जबरन एक्सरसाइज करवाया गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.2 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- उसे अगली चोरी के लिए ट्रेन किया जा रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- अच्छा हुआ लेग एक्सरसाइज नहीं करवाई। तीसरे यूजर ने लिखा- अच्छी सजा है। चौथे यूजर ने लिखा- फ्री मेंबरशीप लेने का बहुत कैजुअल तरीका है। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या चोर बनेगा रे तू।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
कलयुगी मां ने अपनी ममता की ही लगा दी बोली, Live-Streaming के लिए अपने ही बच्चों को बेच डाला
ऐसी सड़क किसी दिन हादसे को जन्म देगी, Video देख आपकी भी आंखें खुली रह जाएंगी
