A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लो भाई Hoodie lovers के लिए मार्केट में आई अनोखी हूडी, फोटो हो गई वायरल

लो भाई Hoodie lovers के लिए मार्केट में आई अनोखी हूडी, फोटो हो गई वायरल

सोशल मीडिया पर अभी एक फोटो काफी वायरल हो रही है जिसमें एक यूनिक हूडी नजर आ रही है। आपने आज से पहले कहीं पर भी ऐसा कुछ नहीं देखा होगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो- India TV Hindi
Image Source : X/@JUST_CHITRAA सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप जितनी बार जाएंगे, आपको उतनी बार कुछ अलग और अनोखा देखने को मिलेगा जो आपने पहले कभी न देखा था और न ही ऐसा कुछ सोचा था। सुबह से शाम तक ऐसे कई सारे फोटो और वीडियो को लोग पोस्ट करते हैं जो आपकी फीड पर आते रहते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी होते हैं जो लगभग हर किसी की फीड पर जाते हैं। अभी भी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उस फोटो में कुछ ऐसा फैशन देखने को मिला जो अब तक किसी ने नहीं देखा होगा। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल हुई अनोखी हूडी की फोटो

अभी सर्दियों का मौसम चल रहा है और सर्दियों में आप कई सारे लोगों को अलग-अलग हूडी में देखते ही होंगे। आपने भी अपने लिए कोई न कोई नई हूडी तो खरीदी ही होगी मगर ऐसा कुछ न ही खरीदा होगा और न ही देखा होगा जिसकी फोटो वायरल हो रही है। दरअसल वायरल हो रही फोटो में एक अनोखी हूडी नजर आ रही है जिसे शायद बोरी से बनाया गया है। धान, गेहूं रखने वाली बोरियों से किसी ने एक हूडी बना दिया जिसकी फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब यह किस कंपनी ने बनाया है, यह तो नहीं पता मगर वायरल होने लायक तो है ही।

यहां देखें वायरल फोटो

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @just_chitraa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक फोटो को काफी लोगों ने देख लिया है। फोटो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गेहूं भी भर सकते हैं और आदमी भी। दूसरे यूजर ने लिखा- गरीबी में यही करना पड़ेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- यह सही है भाई नए जमाने की। चौथे यूजर ने लिखा- अब यही बचा था लग र हाँ है। एक अन्य यूजर ने लिखा- नया फैशन अनलॉक हो गया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इंडिया में सबसे बेकार डिग्री क्या है? जानें लोगों ने इस सवाल पर क्या जवाब दिया

धर्मेंद्र के निधन के बाद महिला नहीं रोक पाई अपने आंसू, Video देख आप भी हो जाएंगे भावुक