आज के समय में बच्चों के अंदर कॉन्फिडेंस लाने के लिए स्कूलों में अलग-अलग एक्टिविटी, गेम्स और मुकाबले करवाए जाते हैं और उनमें बच्चों को भाग भी लेना होता है। अगर बच्चे सभी एक्टिविटी में भाग लेंगे तो इससे उनके अंदर अगर हिचक होगी तो वो खत्म हो जाएगी और उनके अंदर कोई एक्टिविटी जीतने की भूख भी बढ़ेगी जिससे वो हर काम को बेहतर करने की कोशिश करेंगे। इसी क्रम में कई स्कूलों में फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन भी करवाया जाता है और ऐसे ही एक कॉम्पिटिशन के लिए तैयार बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
बच्ची वीडियो में कैसी दिखी?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बच्ची नजर आ रही है और वो बच्ची फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। बच्ची मैगी बनी हुई है। सिर पर क्राउन है जिस पर मैगी लिखा हुआ है और वहीं उसका ड्रेस नूडल्स जैसे डिजाइन में है। वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि स्कूल में आयोजित कॉम्पिटिशन का थीम शायद खाने पर रहा होगा क्योंकि वीडियो में एक दूसरा बच्चा भी दिखता है जो फ्रेंच फ्राइज बना हुआ है। बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर avisha_016 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 15 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मम्मी की मेहनत को सलाम है। दूसरे यूजर ने लिखा- आजकल मां-बाप को क्रिएटिव होना पड़ता है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये शायद पहली मैगी होगी जो 2 मिनट में तैयार नहीं हुई होगी। एक अन्य यूजर ने लिखा- मैगी लवर।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इसे कहते हैं बीवी का डर, वायरल Video देख लोगों की नहीं रुकी हंसी, आप भी देखिए
73 साल की उम्र में भी दादी बड़ी फिट हैं, Video ने खींचा लाखों लोगों का ध्यान