1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चोरी की मोहब्बत में अकसर यही होता है! वायरल Video देख लोग इस तरह ले रहे हैं मजे, आप भी देखें

चोरी की मोहब्बत में अकसर यही होता है! वायरल Video देख लोग इस तरह ले रहे हैं मजे, आप भी देखें

एक ऐसा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद बहुत सारे लोगों को हंसी आ रही है। लोग मजे ले रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि वायरल वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/FUFASWAG वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

एक समय था जब आपको कुछ लोगों के पास ही फोन देखने को मिलता है मगर आज तो आपको हर हाथ में फोन दिखेगा। अब लोगों के पास फोन है तो सोशल मीडिया का भी खूब इस्तेमाल हो रहा है। आपको लगभग हर कोई सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर मिल जाएगा। यहां तक कि कई सारे बच्चे भी सोशल मीडिया का यूज करते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी तरह-तरह के वायरल वीडियो देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो कैमरे में कैद हुआ था। वीडियो में बहुत कुछ नहीं लेकिन जो भी है, वो हंसा देगा। वीडियो में नजर आता है कि एक बंदा रात में किसी के घर की खिड़की से कूद रहा है। वो जैसे ही कूदता है, नीचे जमीन पर गिरता है और उसे काफी तेज चोट लगती है। उसके चलने पर पता चलता है कि उसे जोर की चोट लगी है। अब वीडियो वायरल हो रहा है कि वो इतनी रात किसके घर से कूदा था और ऐसा उसे क्यों करना पड़ा। लोगों को हंसी इसलिए आ रही है क्योंकि इसमें गाना ही ऐसा चल रहा है। वीडियो में गाने की लाइन आती है कि, 'चोरी की मोहब्बत में अकसर यही होता है, दरवाजे से जाते हैं, खिड़की से निकलते हैं।' वीडियो में सबसे ऊपर पहली लाइन भी लिखी हुई है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 66 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने हंसने की इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन भी दिया है। वहीं कुछ लोगों ने फनी कमेंट भी किया हुआ है। एक यूजर ने लिखा- अब जाकर गाना फिट बैठा है। दूसरे यूजर ने लिखा- मत कर लाला मत कर। तीसरे यूजर ने लिखा- रेत पड़ा था, उसपर कूदना था। चौथे यूजर ने लिखा- अलताफ राजा सब जानता था।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

गाड़ी में अंडे लेकर जा रहा था शख्स, पीछे लिखी लाइन के कारण Video हुआ वायरल, लोगों ने भी लिए मजे

गाड़ी में अंडे लेकर जा रहा था शख्स, पीछे लिखी लाइन के कारण Video हुआ वायरल, लोगों ने भी लिए मजे