A
Hindi News वायरल न्‍यूज हीटर पर ही लिट्टी पकाती महिला का Video हुआ वायरल, देखकर लोगों ने भर-भरकर दिए रिएक्शन

हीटर पर ही लिट्टी पकाती महिला का Video हुआ वायरल, देखकर लोगों ने भर-भरकर दिए रिएक्शन

एक जुगाड़ का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों ने उसे काफी खतरनाक बताया है। आइए आपको पहले वीडियो के बारे में बताते हैं और उसके बाद यह बताएंगे कि लोगों ने क्या कहा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : IG/ANGELSINGH.2021 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इंडिया में हर कोने में आपको जुगाड़ करने वाले कलाकार लोग बहुत ही आसानी से मिल जाएंगे। कई लोगों को जुगाड़ करना पसंद होता है तो कई सारे लोग अपने काम को आसान करने के लिए ही जुगाड़ करते हैं। इसके अलावा तो कई सारे लोग जुगाड़ का कंटेंट बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करते हैं। कुल मिलाकर बात यह है कि सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखने को मिलते हैं और कई वीडियो तो यूनिक होने के कारण वायरल भी हो जाते हैं। आपने भी अब तक खूब सारे वायरल वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

जो लोग यूपी-बिहार से हैं, वो लिट्टी-चोखा के बारे में बहुत ही अच्छे से जानते होंगे। वहीं दूसरे राज्यों के लोग भी अपने दोस्तों के जरिए या फिर सोशल मीडिया के जरिए लिट्टी-चोखा के बारे में जानने लगे हैं। आपने भी शायद लिट्टी-चोखा खाया होगा। वायरल हो रहे वीडियो में महिला यही बनाते हुए नजर आ रही है मगर जुगाड़ से। वीडियो में दिखता है कि एक महिला हीटर पर जिसे इंसान हाथ सेंकने या फिर रूम में गर्माहट लाने के लिए यूज करता है, महिला उसी पर लिट्टी सेंक रही है। वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर angelsingh.2021 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में इसे एक पंथ दो काज बताया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को बहुत सारे लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- शिक्षा बहुत जरूरी है। तीसरे यूजर ने लिखा- यह बहुत गलत तरीका है, इससे खतरा हो सकता है। चौथे यूजर ने लिखा- कैंसर रास्ते में ही है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Interesting facts about cars: कार की छत पर लगी ये छोटी सी चीज क्या होती है? गाड़ी चलाने वाले भी नहीं जानते होंगे जवाब

बिल्ली ने गलत आदमी का रास्ता काट दिया, Video में देखें उसके साथ क्या हुआ