सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप जब भी जाएंगे और जितनी बार भी जाएंगे, आपको हर बार कुछ न कुछ अलग और ऐसा दिखेगा जो आपको सोशल मीडिया पर बने रहने का कारण बनेगा। हर दिन अलग-अलग वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। कई बार फोटो और वीडियो नॉर्मल होते हैं तो उस पर लोगों के रिएक्शन कमाल के होते हैं और इन सभी चीजों के कारण कोई वीडियो या फिर फोटो वायरल हो जाती है। आप अगर सोशल मीडिया पर हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन खूब सारे वायरल कंटेंट आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आज साल का आखिरी दिन और इस साल जैसलमेर में खूब भीड़ देखने को मिल रही है। इस बार बड़ी संख्या में लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए जैसलमेर पहुंचे हैं और इसके खूब सारे वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिले भी हैं। उन्हीं सब के बीच में एक अंकल का वीडियो वायरल हो रहा है जो राजस्थानी डांस देखते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को जैसलमेर का बताया जा रहा है। वीडियो में अंकल हाथ में नोट लिए डांस का आनंद उठाते हुए नजर आ रहे हैं। अब वीडियो को देख लोग मजे ले रहे हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Marwadi_girl0 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'अंकल जी रिटायरमेंट के पैसों का पूरा आनंद ले रहे हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये जैसलमेर है प्रधान। दूसरे यूजर ने लिखा- अंकल जी पूरा स्वाद ले रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- अब समझे पेंशन कहां खर्च हो रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा- पुरानी पेंशन बहाल मत करो सरकार।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ट्रेन के जनरल डिब्बे में आराम से सफर करने के लिए बंदे ने किया जुगाड़ मगर अगले ही पल...
इसे ही कहते हैं कि 'करे कोई और भरे कोई', Video देख आपकी नहीं रुकेगी हंसी