1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. और भाई आ गया स्वाद! स्कूटी पर ट्रिपलिंग करते लड़कों का Video हुआ वायरल, लोगो ने लिए मजे

और भाई आ गया स्वाद! स्कूटी पर ट्रिपलिंग करते लड़कों का Video हुआ वायरल, लोगो ने लिए मजे

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग भी खूब मजे ले रहे हैं। आइए पहले आपको वीडियो के बारे में बताते हैं और फिर लोगों के रिएक्शन के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/DRUNKEN.RAIPUR वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसका इस्तेमाल आज के समय में बहुत ही कॉमन हो गया है। हर किसी के हाथ में फोन है और उसमें डेटा भी अच्छा-खासा रहता है तो लोग फ्री समय में सोशल मीडिया का यूज कर ही लेते हैं। कई सारे लोग तो आपको दिन में कई घंटे सोशल मीडिया पर बिताते हुए मिल जाएंगे। अब अगर आप भी सोशल मीडिया के यूजर हैं तो फिर यह बात तो आप भी जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में आखिर दिखा क्या?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक स्कूटी पर तीन लड़के हैं और लड़का एक जगह पर स्कूटी को थोड़ा सा लहराता है जिसके कारण बैलेंस बिगड़ जाता है और वो तीनों गिर जाते हैं। इसी दौरान दिखता है कि जो सबसे पीछे बैठा था, उसके हाथ में एक बीयर का कैन है जिसे वो हाथ से गिरने नहीं देता है और उसे लिए वो साइड में चल देता है। इसके बाद दूसरा शख्स भी वहां से किसी तरह उठकर साइड हो जाता है। कोई भी इनकी मदद नहीं करता है। इसके बाद जो स्कूटी चला रहा था, वो उठता है, स्कूटी को उठाता है और साइड में जाने लगता है मगर फिर से वो गिर जाता है। इसके बाद एक आदमी जाकर उसकी मदद करता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर drunken.raipur नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- और भाई आ गया स्वाद। दूसरे यूजर ने लिखा- पियो तो ऐसे पियो। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या छपरी बनेगा रे तू। चौथे यूजर ने लिखा- भाई ने बीयर नहीं फेंका। एक अन्य यूजर ने लिखा- पापा की परी नहीं पापा का परा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

क्लास में अकेले लंच करते बच्चे का Video हुआ वायरल, लोग दे रहे हैं ऐसे रिएक्शन

लो भाई पेश है नमूना-ए-बिहार, Video देखने के बाद दिमाग का हिलना तय है