सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक चलता फिरता प्लेटफॉर्म है और इस प्लेटफॉर्म पर कंटेंट की कमी कभी नहीं होती है। सोशल मीडिया स्क्रोल करने वाले के फोन का बैट्री खत्म हो जाएगी, डेली लिमिट खत्म हो जाएगा मगर कंटेंट कभी खत्म नहीं होगा। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप जानते ही होंगे कि हर दिन कितने सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और कितने सारे वायरल होते हैं। कुछ वीडियो तो इतने ज्यादा वायरल हो जाते हैं कि वो हर कुछ देर में किसी दूसरे अकाउंट से देखने को मिल जाता है और अभी एक ऐसा ही वीडियो नजर आया। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
बच्चों ने आखिर ऐसा क्या किया?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें एक बच्चा नजर आता है कि जिसने अपने दांत से एक कपड़ा पकड़ा हुआ है। इसके बाद वो कमरे में लगे एक पाइप को पकड़कर उस पर चढ़ना शुरू करता है और बहुत ही आराम से उस पाइप चढ़ते हुए वो कबर्ड के ऊपरी हिस्से तक पहुंच जाता है जहां पहले से एक दूसरा बच्चा है। इसके बाद वो दूसरा बच्चा उस कपड़े को पकड़ता है जिसे पहला बच्चा दांत में पकड़कर वहां तक ले गया था। इसके बाद वो उस कपड़े को खींचकर तीसरे बच्चे को भी अपने पास खींच लेते हैं जिसने उस कपड़े को अपने शरीर पर बांधा हुआ है। इन्होंने खेलने के लिए ऐसा किया जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HumansNoContext नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पक्का ये ऐसा पहली बार नहीं कर रहे होंगे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- अगर कभी दुनिया का विनाश हुआ, तो ये बच्चे निश्चित रूप से बच जाएंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे ये जानना है कि ये नीचे कैसे आएंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- ये पक्का AI होगा, मैंने उनके पास आईफोन नहीं देखा।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
फुटओवर ब्रिज से अचानक नीचे गिरा एक बैनर, बाल-बाल टला हादसा, देखें वायरल Video