1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घर में नाचते इन दो बच्चों का Video हो रहा है वायरल, आइए आपको बताते हैं क्यों

घर में नाचते इन दो बच्चों का Video हो रहा है वायरल, आइए आपको बताते हैं क्यों

सोशल मीडिया पर अभी एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि दो बच्चे अपने घर में काफी मस्त होकर डांस कर रहे हैं। इसके साथ ही इसके पीछे का कारण भी बताया है जो बहुत ही कमाल का है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@CUTEAARUHI3 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही कमाल की है। इस दुनिया में आप एक बार कोई आ जाता है तो फिर इसे आसानी से छोड़कर नहीं जा पाता है और इसके पीछे का कारण सोशल मीडिया पर दिखने वाला कंटेंट है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप जानते ही होंगे कि सोशल मीडिया पर कैसे-कैसे वीडियो पोस्ट होते हैं और क्या-क्या वायरल होता है। आपकी फीड पर भी हर रोज कई वायरल कंटेंट आते ही होंगे। हम भी आपके लिए एक वीडियो लेकर आए हैं जो अभी वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

बच्चों के डांस का वीडियो क्यों वायरल?

हम जिस वायरल हो रहे वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि दो बच्चे अपने ही घर में डांस कर रहे हैं। वो इस दौरान अलग ही मस्ती में नजर आते हैं। वहीं पीछे टीवी चल रहा है जिसमें बैंड बजते हुए नजर आ रहा है। दरअसल वो एक रिकॉर्डिंग है और ये बच्चे उस रिकॉर्डिंग में बज रहे धून पर मजे से डांस कर रहे हैं। वीडियो में दिख रही बच्ची तो अलग ही लेवल पर है और वो कुछ ज्यादा ही खुश होकर गजब का डांस कर रही है। इस वीडियो के साथ यह भी बताया गया है कि क्यों ये बच्चे डांस कर रहे हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में दी गई जानकारी में बताया है कि, 'ये दोनों बच्चे टीवी पर अपने माता-पिता की शादी का वीडियो देखते हुए खुशी-खुशी नाच रहे हैं।' इससे पहले कि आप वीडियो देखें, आपको बता दें कि कई लोगों ने इस वीडियो को पोस्ट किया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @CuteAaruhi3 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को की लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के एक यूजर ने कमेंट करते हुए Awesome लिखा तो वहीं एक यूजर ने सबसे अनोखा कमेंट किया। उसने लिखा- मैं इकलौता लड़का हूं जिसने अपने मम्मी पापा की शादी तय कराई।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस बेवकूफी को देखा आप क्या कहेंगे? Video हो रहा है वायरल

क्या आप में है ऐसी बार्गेनिंग स्किल? अभी वायरल हो रहा है एक गजब का Video, आप भी देखिए