A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बीवी कभी गलत नहीं हो सकती! ChatGPT ने भी मान ली यह बात, देखें वायरल स्क्रीनशॉट

बीवी कभी गलत नहीं हो सकती! ChatGPT ने भी मान ली यह बात, देखें वायरल स्क्रीनशॉट

एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स और ChatGPT के बीच हुई बातचीत नजर आ रही है। उस स्क्रीनशॉट में दिख रहा लास्ट मैसेज आपको हंसने पर मजबूर कर देगा।

वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@ARPITK217 वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की गलियों में एक बार जाने के बाद इंसान कभी भी उस गली से पूरी तरह से बाहर नहीं आ सकता है। कुछ देर के लिए लोग ब्रेक ले सकते हैं मगर कोई सोशल मीडिया को छोड़ दे, ऐसा बिल्कुल नहीं होता है और इसके पीछे का कारण वहां के कंटेंट होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर हमारी बात से आप भी जरूर ही सहमत होंगे। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हर दिन तमाम तरह के कंटेंट पोस्ट होते हैं जिन्हें देखकर लोग अपना टाइम पास करते हैं और उन्हीं सब के बीच में तो कुछ बहुत ही कमाल के पोस्ट दिखते हैं जैसा अभी एक वायरल हो रहा है।

ChatGPT ने भी मान ली हार

अभी एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने ChatGPT से कुछ पूछा। इसके बाद जो बातों का सिलसिला शुरू हुआ, उसका अंत ChatGPT के हार मानने पर खत्म हुआ। दरअसल शख्स ने ChatGPT से पूछा कि फ्रांस की राजधानी कहां है। इसके जवाब में ChatGPT ने कहा कि पेरिस है। इसके बाद वो बोलता है कि मेरी बीवी कह रही है कि लंदन है तो ChatGPT बताता है कि पेरिस सही जवाब है। इसके बाद वो शख्स बोलता है कि मेरी बीवी कभी गलत नहीं होती है तो ChatGPT ने भी इस बात को मान लिया और लिखा, 'ऐसे में फिर फ्रांस की नई राजधानी लंदन में आपका स्वागत है।'

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो पोस्ट देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @arpitk217 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और वहीं कैप्शन में लिखा है, 'बीवी कभी गलत नहीं हो सकती।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को कई लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बीवी सही है। दूसरे यूजर ने लिखा- Mrs. ChatGPT बोलेगी की बताऊं तुम्हें। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह Ai भी अब पीछे हट गया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इंसानों ने सबसे पहले किस चीज की खेती की थी? अच्छे-अच्छों को नहीं पता होगा इसका जवाब

ट्रेन में मोबाइल नेटवर्क क्यों हो जाता है कमजोर? समझदार लोग भी नहीं जानते होंगे वजह