सोशल मीडिया एक बहुत ही कमाल का प्लेटफॉर्म है क्योंकि यहां सुबह से लेकर शाम तक तरह-तरह के वीडियो देखने को मिलते रहते हैं जो लोगों का अच्छा-खासा मनोरंजन करते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर हैं तो फिर ऐसे खूब सारे वीडियो देखते ही होंगे और साथ में वो वीडियो भी देखते होंगे जो लोगों का ध्यान खींचने के कारण वायरल हो जाते हैं। अब कब कैसा वीडियो वायरल हो, यह तो नहीं पता मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो जरूर आपका दिल जीत लेगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है जो वो आपका दिल जीत लेगा।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक घर की मालकिन अपने घर में काम करने वाली दीदी को किचन से बुलाती है। उन्होंने क्या बोला वो तो समझ में नहीं आया मगर दीदी के चेहरे की खुशी बताती है कि उनको यह बोला होगा कि वो उनके लिए कुछ लाई है। इसके बाद दीदी उनके पीछे-पीछे जाती हैं और एक कमरे में जाने के बाद उनको पता चलता है कि वो महिला जिनके घर में वो काम करती हैं, वो उनके लिए कूलर लेकर आई हैं। यह सुनते ही काम वाली दीदी के चेहरे पर एक गजब की खुशी आ जाती है और वो अपनी मालकिन को पीछे से गले लगा लेती हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर lifeofcocoandchico नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 25 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मैं बस इसे लगातार देख रही हूं और स्माइल कर रही हूं। दूसरे यूजर ने लिखा- आपने उनका दिन बना दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत प्यारा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- भगवान आपको सब कुछ दे।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
कॉलेज में शख्स ने देखा कुछ ऐसा कि बना दिया Video, हुआ वायरल तो लोगों ने किए ऐसे कमेंट
ये देखो बंदर का कारनामा, खाना लेने के लिए छीन लिया शख्स का फोन