1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अमेरिका में हैलोवीन के लिए महिला ने लिया 'स्त्री' का लुक, Video हो रहा है वायरल

अमेरिका में हैलोवीन के लिए महिला ने लिया 'स्त्री' का लुक, Video हो रहा है वायरल

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और उसे देखने के बाद आप खुद कहेंगे कि हमारे देश का भूत अब विदेशों में भी ट्रेंड कर रहा है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@KAVITASTOCKS वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर आप अगर एक्टिव हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब लोग कुछ पोस्ट न करते हों और ऐसा भी कोई दिन नहीं जाता होगा जब कुछ वायरल न होता हो। हर दिन लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही हैं और उसमें से कई सारे वीडियो और फोटो वायरल हो जाते हैं। वायरल होने वाले कंटेंट की बात करें तो वही चीजें वायरल होती हैं जो सबसे अलग होती हैं या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच ले। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में आपको बताया जाए।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी ने स्त्री फिल्म तो देखी ही होगी। अब फिल्म देखी है तो स्त्री के बारे में भी पता होगा। जिन लोगों ने फिल्म नहीं देखी होगी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए स्त्री के बारे में पता चल गया होगा। अब सोशल मीडिया की गलियों में जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो इससे जुड़ा हुआ है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे अमेरिका का बताया जा रहा है। वीडियो में नजर आता है कि एक महिला ने हैलोवीन के लिए स्त्री का लुक लिया हुआ है और हाथ में एक लालटेन जैसी लाइट नजर आ रही है। किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Kavitastocks नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'अमेरिका में भारतीय महिला हैलोवीन के लिए "स्त्री" बन गई, हमारे देश का भूत।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 89 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- US देसी के लिए तैयार नहीं है, चंद्रमुखी का इंतजार है। दूसरे यूजर ने लिखा- पता करो पीछे सरकटा भी आ रहा है क्या। तीसरे यूजर ने लिखा- देसी हैलोवीन। एक अन्य यूजर ने लिखा- ओ स्त्री कल आना।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

और भाई आ गया स्वाद! स्कूटी पर ट्रिपलिंग करते लड़कों का Video हुआ वायरल, लोगो ने लिए मजे

क्लास में अकेले लंच करते बच्चे का Video हुआ वायरल, लोग दे रहे हैं ऐसे रिएक्शन