A
Hindi News वायरल न्‍यूज अरे भईया ये कमाल हुआ तो हुआ कैसे? वायरल Video आपके भी उड़ा देगा होश

अरे भईया ये कमाल हुआ तो हुआ कैसे? वायरल Video आपके भी उड़ा देगा होश

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर नजर आया। आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो आपको यह समझ में नहीं आएगा कि आखिर यह हुआ तो हुआ कैसे। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में आपको लगभग हर इंसान के हाथ में स्मार्ट फोन देखने को मिल जाएगा। स्मार्ट फोन के बिना लोगों की जिंदग अधूरी है और जाहिर सी बात है कि अब लोगों के पास स्मार्ट फोन है तो वो सोशल मीडिया पर भी होंगे। आपको लगभग हर कोई सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर मिल जाएगा जहां वो दिन में कुछ समय अपने मनोरंजन की तलाश में बिताता होगा। आप भी सोशल मीडिया पर तो होंगे और ऐसा है तो फिर आपकी टाइमलाइन पर भी एक से बढ़कर एक वीडियो और फोटो आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने एक्सीडेंट के कई वीडियो या फिर सामने ही एक्सीडेंट होते हुए देखा होगा। एक्सीडेंट के बाद बाइक या कार अलग-अलग हालत में आपको नजर आई होगी मगर शायद ही कभी कोई ऐसा एक्सीडेंट देखा होगा जिसके बाद कार सीधे पेड़ के ऊपर नजर आई हो। अभी वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक पेड़ के ऊपर कार खड़ी है। यह देखकर यह समझ में नहीं आ रहा है कि ऐसा हुआ तो हुआ कैसे। वायरल वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर studentgyaan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो पर लिखा है, 'ये कार वहां गई तो गई कैसे?' वहीं कैप्शन में लिखा है, 'कैसे गई होगी?' खबर लिखे जाने तक वीडियो काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- शक्तिमान की आत्मा है गाड़ी में।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

स्त्री का सबसे बड़ा दर्द और बेइज्जती! ऐसा क्या हुआ जो लोगों ने किए ऐसे कमेंट, देखें Video

शादी तो होती रहेगी पर IPL नहीं छूटना चाहिए! दूल्हे का वायरल Video एक बार आप भी देखिए