1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. AI गलत लोगों के हाथ लग गया है, वायरल Video देख आपकी भी खुली रह जाएंगी आंखें

AI गलत लोगों के हाथ लग गया है, वायरल Video देख आपकी भी खुली रह जाएंगी आंखें

अभी सोशल मीडिया पर एक AI से बना हुआ वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। पहली नजर में तो आप भी उस वीडियो को असली समझेंगे और आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

वायरल AI वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@MEENARAMESH91 वायरल AI वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में ऐसे लोग बहुत ही कम होंगे जो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं मगर AI के बारे में नहीं जानते होंगे। सोशल मीडिया पर हर दिन AI से बने खूब सारे वीडियो देखने को मिलते हैं और कुछ ऐसे वीडियो भी दिख जाते हैं कि उन्हें देखने के बाद ऐसा लगता है कि AI गलत लोगों के हाथ में आ गया है। आप अगर सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे वीडियो देखे ही होंगे और अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वो वीडियो वैसे तो AI से बना हुआ है मगर कई लोग उसे असली समझ रहे हैं। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप जरा यह सोचिए कि अचानक आपके सामने कोई जंगली जानवर आ जाए तो आप क्या करेंगे। जाहिर सी बात है कि आप वहां से भागने या फिर किसी तरह खुद को बचाने की कोशिश करेंगे लेकिन बिहार के कुछ लोग होली खेल रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि कुछ लड़के चीते को रंग लगा रहे हैं और चीता भी शांत खड़ा है। वीडियो को बिहार का बताया जा रहा है और खूब शेयर किया जा रहा है लेकिन आपको बता दें कि यह वीडियो AI से बना हुआ है। वीडियो को जब आप गौर से देखेंगे तो आप भी समझ जाएंगे कि यह AI वीडियो है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MeenaRamesh91 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में भी बताया है कि यह वीडियो फर्जी और AI जनरेटेड है। वहीं एक यूजर ने Grok से भी इसके बारे में पूछा और Grok ने भी उसे AI का बताया।  खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है और इस एक वीडियो को सोशल मीडिया पर कई सारे अकाउंट से भी पोस्ट किया गया है और वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

होलिका दहन के बाद रुझान भी सामने आने लगे, वायरल Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

गुजिया बनाने से पहले आप भी देख लीजिए यह जुगाड़, Video हो रहा है वायरल