1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. डुप्लीकेट अखिलेश यादव को देख कट्टर सपाई भी खा जाएंगे गच्चा, वायरल हो रहा सपा अध्यक्ष के हमशक्ल का VIDEO

डुप्लीकेट अखिलेश यादव को देख कट्टर सपाई भी खा जाएंगे गच्चा, वायरल हो रहा सपा अध्यक्ष के हमशक्ल का VIDEO

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के हमशक्ल का वीडियो सामने आया है, जो हूबहू सपा अध्यक्ष की तरह दिखई दे रहा है। पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने अखिलेश यादव के हमशक्ल को सम्मानित भी किया है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का हमशक्ल- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का हमशक्ल

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का हमशक्ल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ दिन पहले अखिलेश यादव का यह हमशक्ल एक पार्षद के साथ सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी से मिलने गए थे। वहां पर राजकुमार भाटी ने इनको अखिलेश के हमशक्ल बता कर इनका सम्मान किया। 

अखिलेश यादव के हमशक्ल का नाम है सलाउद्दीन

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। अखिलेश यादव से काफी मिलती-जुलती शक्ल के कारण अब ये शख्स तेजी से वायरल हो रहे हैं। अखिलेश यादव के इस हमशक्ल का नाम सलाउद्दीन है, जो अलीगढ़ के शाह जमाल क्षेत्र के रहने वाले हैं। 

सपा कार्यकर्ता भी खा ज रहे हैं धोखा

सलाउद्दीन का अपना अलीगढ़ में हार्डवेयर का व्यवसाय है। इनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खूब साझा किए जा रहे हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जा रहे हैं। कट्टर सपा कार्यकर्ता भी अखिलेश यादव के हमशक्ल को देखकर धोखा खा जा रहे हैं।

अभी अखिलेश यादव से नहीं हो सकी मुलाकात

कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने सलाउद्दीन को लखनऊ बुलाया था। बताया जा रहा है कि उनकी सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात कराने की योजना थी। हालांकि, किसी कारणवश अभी तक यह मुलाकात संभव नहीं हो सकी है। 

2027 के चुनाव में कर सकते हैं प्रचार

सलाउद्दीन का सपना है कि वह एक बार अखिलेश यादव से मुलाकात करें। सलाउद्दीन आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार करते नजर आ सकते हैं। फिलहाल, उनका वायरल होना राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

अलीगढ़ से प्रदीप की रिपोर्ट